बक्सर पुलिस ने जारी किया SP, SDPO समेत सभी थाना अधिकारियों के नए मोबाइल नंबर, जानें किस अधिकारी से कैसे होगा बात
बक्सर: पुलिस मुख्यालय के आदेश पर बक्सर जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पुराने BSNL नंबर बंद कर दिए जाएंगे और उनकी जगह नए नंबर जारी किए गए हैं। Buxar Police New Phone Number List 2025 के तहत कप्तान (SP) से लेकर थानाध्यक्ष तक सभी के नंबर नई सूची में दर्ज किए गए हैं।
पुलिस पदाधिकारियों के पुराने BSNL नंबर होंगे बंद
जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को पहले बीएसएनएल (BSNL) के मोबाइल नंबर दिए गए थे, लेकिन नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें अब बंद करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अब ये नंबर सेवा में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि, अधिकारियों को पहले से आवंटित किए गए Jio नंबर पूर्व की भांति काम करते रहेंगे। नई सूची के जारी होने से आम नागरिकों के लिए पुलिस से संपर्क करना और भी आसान हो गया है।
ये भी पढ़ें: बक्सर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार; चंदन मिश्रा से जुड़े है तार
बक्सर पुलिस अधिकारियों की नई मोबाइल नंबर सूची जारी
बक्सर में पुलिस प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए नई मोबाइल नंबर सूची जारी की है, जिसमें कप्तान से लेकर सभी थानाध्यक्षों तक के नंबर शामिल हैं। अब बक्सर पुलिस कप्तान (SP Anshul Agarwal) से संपर्क के लिए 9031826701, सदर एसडीपीओ के लिए 9031826702 और डुमरांव एसडीपीओ के लिए 9031826703 का उपयोग किया जा सकेगा। पुराने बीएसएनएल नंबर अब बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि उन पर कॉल न लगने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। नई सूची से आपातकालीन स्थितियों में तुरंत संपर्क संभव होगा और अपराध नियंत्रण की गति भी तेज होगी।
बक्सर पुलिस अधिकारियों की नई मोबाइल नंबर सूची 2025 (Buxar Police New Phone Number List 2025)
नीचे दी गई तालिका में Buxar Police New Phone Number List 2025 दर्ज है:
क्रमांक | पदनाम / थाना | नया मोबाइल नंबर |
---|---|---|
01 | पुलिस अधीक्षक, बक्सर | 9031826701 |
02 | अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर | 9031826702 |
03 | अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमराँव | 9031826703 |
04 | पुलिस उपाधीक्षक (मु०), बक्सर | 9031826704 |
05 | पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), बक्सर | 9031826706 |
06 | पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बक्सर | 9031826708 |
07 | पुलिस उपाधीक्षक (साईबर), बक्सर | 9031826710 |
08 | सार्जेंट मेजर पुलिस केन्द्र बक्सर | 9031826711 |
09 | बक्सर नगर थाना | 9031826717 |
10 | बक्सर मुफस्सिल थाना | 9031826718 |
11 | राजपुर थाना | 9031826719 |
12 | ईटाढ़ी थाना | 9031826721 |
13 | धनसोई थाना | 9031826722 |
14 | औधोगिक थाना | 9031826723 |
15 | महिला थाना | 9031826724 |
16 | डुमराँव थाना | 9031826726 |
17 | ब्रह्मपुर थाना | 9031826728 |
18 | नैनीजोर थाना | 9031826730 |
19 | कृष्णाब्रह्म थाना | 9031826731 |
20 | चक्की थाना | 9031826732 |
21 | नावानगर थाना | 9031826733 |
22 | सोनवर्षा थाना | 9031826734 |
23 | वासुदेवा थाना | 9031826735 |
24 | कोरानसराय थाना | 9031826736 |
25 | मुरार थाना | 9031826737 |
26 | सिमरी थाना | 9031826742 |
27 | यातायात थाना | 9031826743 |
28 | पुलिस नियंत्रण कक्ष, बक्सर | 9031826744 |
29 | परिवहन शाखा पुलिस केन्द्र बक्सर | 9031826699 |
30 | दिवा शाखा पुलिस केन्द्र बक्सर | 9031826697 |
आपातकालीन संपर्क: पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 06183-295039 और Dial 112
ये भी पढ़ें: बक्सर: अमित राय से 1 करोड़ की रंगदारी मामले में करण सिंह गिरफ्तार, शेरू सिंह से है कनेक्शन
बक्सर पुलिस ने की नई नंबर सूची के सही उपयोग की अपील
बक्सर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, अपराध की जानकारी या त्वरित मदद के लिए तुरंत Buxar Police New Phone Number List 2025 में दिए गए नए मोबाइल नंबरों का उपयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन नंबरों पर की गई हर कॉल पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी या अनावश्यक कॉल करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से जनता और पुलिस के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।