बक्सर: 13 फरवरी को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 300 पदों पर सीधी भर्ती, 20,000 से अधिक है सैलरी

बक्सर: 13 फरवरी को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 300 पदों पर सीधी भर्ती, 20,000 से अधिक है सैलरी

बक्सर के युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, तो 13 फरवरी 2026 आपके लिए बेहद अहम दिन हो सकता है। जिला नियोजनालय की ओर से आईटीआई फील्ड स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में रोजगार मेला (Buxar Rojgar Mela 2026) का आयोजन किया जा रहा है, जहां 300 पदों पर सीधी भर्ती होगी। चयन प्रक्रिया उसी दिन ऑन द स्पॉट पूरी की जाएगी, यानी इंटरव्यू के बाद तुरंत नौकरी मिलने का मौका मिल सकता है।

कहां और कब होगा आयोजन?

बक्सर में 13 फरवरी 2026 को संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मेगा रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार शिविर में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां कुल 300 पदों पर भर्ती करेंगी और चयन प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में सरकारी स्कॉर्पियो ने मचाया आतंक, हादसे में 26 वर्षीय दीपक की मौत

यानी योग्य अभ्यर्थियों को उसी दिन नियुक्ति मिलने का अवसर मिल सकता है। खास बात है कि प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार इस मेगा रोजगार शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय पर पहुंचकर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं।

किन कंपनियों में कितनी वैकेंसी है?

इस रोजगार अवसर में कुल तीन बड़ी कंपनियां शामिल हैं, जहां अलग-अलग योग्यता के आधार पर 300 पदों पर भर्ती की जा रही है। गुरुग्राम और दिल्ली में कार्यरत ब्लिंकिट कंपनी में पिकर, पैकर और लोडर के 100 पद खाली हैं, जिसके लिए पांचवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और उन्हें 15,461 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

वहीं बिहार में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक कलेक्शन ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती कर रहा है, जहां बारहवीं पास अभ्यर्थियों को 17,800 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पुणे स्थित याज़ाकी कंपनी में मशीन ऑपरेटर के 100 पद उपलब्ध हैं, जिसमें दसवीं पास उम्मीदवारों को 20,200 रुपये प्रतिमाह कमाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बक्सर में लगेगा बड़ा रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 25 हजार तक मिलेगा सैलरी

इन सभी नौकरियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिससे युवाओं के लिए यह मौका और भी खास बन जाता है।

भाग लेने से पहले यह करना जरूरी

जॉब कैम्प में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है, और जो युवा अब तक पंजीकृत नहीं हैं वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। बिना निबंधन के कैम्प में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए पहले यह प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है।

कौनसे दस्तावेज लाएं साथ?

Buxar Rojgar Mela 2026 में अपडेटेड बायोडाटा, आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ रखें। सभी दस्तावेजों की मूल प्रति ले जाना भी समझदारी होगी, ताकि सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न आए।

ये भी पढ़ें: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, भारतीय डाक में 28,740 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती

बता दें की नियुक्ति से जुड़ी सभी शर्तें और नियम संबंधित कंपनियां खुद तय करेंगी, जबकि जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित रहेगी। गौरतलब है की जिले में इस तरह का बड़ा रोजगार शिविर लंबे समय बाद आयोजित हो रहा है। ऐसे में युवाओं के लिए यह मौका बेहद अहम माना जा रहा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp