Buxar Scorpio Accident: रात में गूंजी चीख और सुबह मिली लाशें, जानिए बक्सर में हुवे स्कॉर्पियो हादसे की पूरी आपबीती

Crowd gathers at Buxar Scorpio Accident site, Scorpio recovered from river
1 min read

Buxar Scorpio Accident: बिहार के बक्सर ज़िले में शुक्रवार की रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। वीर कुंवर सिंह सेतु से एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में गिर गई। इस भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा अब बक्सर स्कॉर्पियो हादसा के रूप में पूरे ज़िले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Buxar Scorpio Accident Details: तेज़ रफ्तार बनी मौत की वजह, पुल से गिरकर गंगा में समा गई स्कॉर्पियो

Overturned Scorpio being pulled out from Ganga river after Buxar accident
गंगा से निकाली गई स्कॉर्पियो, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे यह हादसा हुआ जब भरौली की ओर से बक्सर आ रही स्कॉर्पियो वीर कुंवर सिंह सेतु पर नियंत्रण खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ती हुई सीधे गंगा नदी में समा गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर दिल दहला देने वाला मंज़र, ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में जिन्दा जला चालक

अर्जुन सिंह और हर्ष सिंह की दर्दनाक मौत

इस बक्सर स्कॉर्पियो हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान दुल्लहपुर गांव के अर्जुन सिंह और हर्ष सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन का शव शुक्रवार रात को ही बरामद हो गया था, जबकि हर्ष सिंह का शव शनिवार सुबह धूमराय के पूरा घाट से एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तलाश कर निकाला। बताया गया कि हर्ष कुछ समय पहले अपने बड़े भाई को भी एक सड़क हादसे में खो चुका था और अब खुद भी असमय मौत का शिकार हो गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में खुली स्कॉर्पियो की डिक्की, जान बचाने की कोशिश की आशंका

Crowd gathers at Buxar bridge accident site, Scorpio recovered from river
गंगा से निकाली गई दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो, दो युवकों की दर्दनाक मौत

जब डूब चुकी स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया, तो उसकी डिक्की खुली हुई मिली। इससे यह संकेत मिलता है कि गाड़ी में सवार लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की थी। फिलहाल प्रशासन की ओर से अनुमान है कि गाड़ी में 4 से 5 लोग सवार थे, हालांकि अंतिम पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लंबे समय से फरार चल रहा घटना का बड़ा आरोपी हुवा गिरफ्तार

हादसे की खबर फैलते ही बक्सर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। दुल्लहपुर गांव में हर्ष की मौत के बाद लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की पुष्टि होते ही परिवार वालों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शोक जताने पहुंचे।

प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी बनी हादसे की बड़ी वजह

बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पर हुई स्कॉर्पियो दुर्घटना ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। न तो स्पीड कंट्रोल के लिए ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही रेलिंग की मजबूती पर ध्यान दिया गया है। ऐसे पुलों पर सीसीटीवी, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर ज़रूरी हैं, जिससे भविष्य में हादसों को रोका जा सके। प्रशासन को अब ठोस कदम उठाने होंगे।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *