बक्सर: सरकार कि नयी पहल, अब मर्दों को मिलेंगे 3000 तो महिलाएं उठाएंगी 2000 का लाभ।

Buxar DM Anshul Agarwal
1 min read

BUXAR: नमस्कार दोस्तों। बिहार के बक्सर जिला के लोगों के लिए जरूरी खबर आ गयी है। वहीं बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें कि बिहार के बक्सर जिला में 13 सारथी रथ रवाना किए गए हैं। जिसे बक्सर के वर्तमान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाया है। अब यहाँ अगर आपके मन में ये सवाल उठ रहा है कि यह सारथी रथ क्या है। तो आपको बता दें कि बिहार के बक्सर जिला में 17 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा मनाया जाना है। ऐसे में इस विषय में लोगों को जागरूक करने और साथ ही परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देने के लिए इन सारथी रथों को चलाया गया है। बता दें कि विभाग के इस पहल से गाँव और शहरों में लोगों को नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके बाद नसबंदी कराने वाले पुरुषों को तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

ये भी पढें:बक्सर का एक ऐसा जेल जहाँ हर साल लगता है भव्य मेला।

BUXAR में पुरूषों को मिलेंगे ₹3000

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार कि तरफ से तेजी से बढती जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए ये पहल की जा रही है। बता दें कि जिला में परिवार नियोजन के लिए जिले में 2 सितंबर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं 14 सितंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह का आयोजन किया गया था। और इन सभी कार्यक्रम के बाद अब जिला में 17 से 30 सितंबर तक पुरुष परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें अपनी स्वेच्छा से महिलाएं अपना बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी करा सकते हैं। बता दें इस पखवाड़ा के दौरान अगर पुरुष नसबंदी कराते हैं तो उन्हें तीन हजार रुपये और महिला के नसबंदी कराने पर उन्हें 2 हजार रूपये दिया जाएगा। वहीं इस कार्य के लिए किसी अन्य व्यक्ति को प्रोत्साहित करने पर प्रेरक को 400 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। जबकि अगर कोई महिला को नसबंदी कराने के लिए लाने पर इस स्थिति में प्रेरक को 300 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।

BUXAR में रथ पर सवार होकर निकली आशा कार्यकर्ता

बता दें कि इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बक्सर के जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का खास ध्यान जनसंख्या स्थिरीकरण पर है। उन्होंने आगे कहा कि अपने परिवार के साथ समाज को भी खुशहाल बनाने के लिए महिलाएं के साथ साथ, पुरुषों को भी इसके लिए आगे आना होगा। बता दें कि जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल कि तरफ से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अबतक 12 प्रखंडों के लिए 12 सारथी रथ भेजे गए हैं। जबकि एक सारथी रथ बक्सर सदर प्रखंड के शहरी इलाकों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाया गया है। बता दें कि उन सभी सारथी रथों पर एक-एक आशा कार्यकर्ता को तैनात किया गया है। जो लोगों के बीच जाकर उन्हें परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का वितरण करेंगी। वहीं ये कार्यकर्ता पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने का काम भी करेंगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “बक्सर: सरकार कि नयी पहल, अब मर्दों को मिलेंगे 3000 तो महिलाएं उठाएंगी 2000 का लाभ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *