Bihar Flood : एक बार फिर बिहार में बनने लगे हैं बाढ़ के हालात। खतरे को देखते हुए सरकार ने लोगों को किया अलर्ट

bihar flood
1 min read

Bihar Flood : बिहार में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। बिहार के कई जिलों में नदियों का जलसतर इस कदर बढा है कि नदी का पानी अब शहरी इलाकों में भी प्रवेश करने लगा है। तालाब में पानी लबालब भरे रहने से इनमें लोगों के डूबने की घटना भी बढ़ गयी है। बाढ़ के खतरों को देखते हुए करिब आधा दर्जन जिलों में NDRF और SDRF की तैनाती की गई है।




Bihar Flood :
नमस्कार दोस्तों, बिहार में एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। बिहार के कई जिलों में नदियों का जलसतर इस कदर बढा है कि नदी का पानी अब शहरी इलाकों में भी प्रवेश करने लगा है। बता दें कि नदी और तालाब में पानी लबालब भरे रहने से इनमें लोगों के डूबने की घटना भी बढ़ गयी है। आपको बता दें कि बाढ़ के खतरों को देखते हुए करिब आधा दर्जन जिलों में एनडीआरएफ (NDRF)और एसडीआरएफ (SDRF) की तैनाती की गई है।

वहीं भागलपुर के कई इलाकों में स्थिति काफी बिगड़ रही है। बाढ़ के खतरों को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं बिहार की नदियों का जलसर भी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि वर्तमान में पटना भागलपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी निचले इलाकों में फैल गया है जबकि सबसे अधिक संकट बिंद टोली में बढ़ा है। बिंद टोली में करीब 600 से 700 लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि घरों में पानी घुस जाने से यहाँ लोगों के अब भोजन पर भी आफत आ रहा है। लोग नाव का सहारा लेकर बाहर निकल रहे हैं। बबता दें कि अदियारा के सात वार्ड में करीब 800 परिवार बाढ़ के कारण तबाह है। वहीं भागलपुर में भी गंगा का जलस्तर उफान पर है। बता दें कि निचले इलाकों में गंगा का जलसर तेजी से बढ़ रहा है जिससे इन इलाकों में बाढ़ का खतरा अब बढ़ गया है।

वहीं गंगा की सहायक नदियों का भी जलस्तर बढ चुका है। जिससे NH 80 पर घोषपुर के पास बने डायवर्शन पर पानी क दबाव इस कदर बढ़ा है कि अब डायवर्शन ध्वस्त होने के कागार पर आ गया है। फिलहाल भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। अब गंगा किनारे बसे मोहल्लों पर संकट गहरा गया है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में भी अब बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। बता दें कि नाथनगर में कई गांव का शहर से संपर्क भंग हो चुका है। इसके अलावा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा की तबाही दिख रही है। नवगछिया तीन टंगा करारी को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर भी कई जगह दबाव बना है। पानी कई जगहों पर सड़क के ऊपर बह रहा है। बता दें कि बिहार के कई जिलों के हालात बाढ़ के कारण बिगड़े हैं।

इधर एनडीआरफ की टीम ने भागलपुर सुपोल गोपालगंज पटना भोजपुर और पूर्वी चंपारण में बाढ़ राहत बचाव के लिए काम शुरू कर दिया है। विगत कुछ दिनों से गंगा सहित अन्य नदियों में हुई बढ़ोतरी के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम में शामिल जवान राहत बचाव का काम कर रहे हैं। एनडीआरएफ के मुताबिक सबसे अधिक भागलपुर में बाढ़ के कारण राहत बचाव का काम चल रहा है। और कुछ दिनों में 20 से अधिक शव को रेस्क्यू किया गया है। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा गया है। बता दें कि हर टीम में 30 से अधिक लोग शामिल हैं, जो बाढ़ प्रभावित इलाकों की रेकी करने के साथ बचाव का काम कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ जिलों में तैनात एसडीआरएफ की टीम भी बाढ प्रभावित इलाकों में काम कर रही है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Bihar Flood : एक बार फिर बिहार में बनने लगे हैं बाढ़ के हालात। खतरे को देखते हुए सरकार ने लोगों को किया अलर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *