Buxar Four Lane Road: 41 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगी नई फोरलेन बाइपास, गोलंबर से ज्योति चौक तक जाम से राहत

Buxar Four Lane Road Construction from golamber to Jyoti Chowk via Cendi Gate
1 min read

Buxar Four Lane Road: बक्सर शहर के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम और संकरी सड़कों की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। शहर के व्यस्ततम हिस्से—गोलंबर से बस स्टैंड होते हुए ज्योति चौक तक जाने वाली गोलंबर ज्योति चौक बाइपास सड़क को अब फोरलेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।

गोलंबर ज्योति चौक बाइपास को मिली हरी झंडी

बक्सर प्रशासन ने गोलंबर ज्योति चौक बाइपास महत्वपूर्ण बक्सर फोरलेन सड़क परियोजना के लिए योजना तैयार कर ली है। जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण के प्रस्ताव को पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। योजना को मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान अनुमोदन मिल चुका है, जिससे इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

2.5 किलोमीटर लंबी और 14 मीटर चौडी होगी बक्सर फोरलेन सड़क

बक्सर फोरलेन सड़क की लंबाई लगभग ढाई किलोमीटर तय की गई है और इसे 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शहर का बुनियादी ढांचा भी मजबूत होगा। यह बक्सर बाइपास शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां रोजाना हजारों वाहन चलते हैं।

ये भी पढ़ें: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लंबे समय से फरार चल रहा घटना का बड़ा आरोपी हुवा गिरफ्तार

बता दें की वर्तमान में यह मार्ग कई स्थानों पर काफी संकरा है, जिससे खासकर सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वालों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भारी दिक्कत होती है। फोरलेन सड़क बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

Buxar Four Lane Road पर होगी बेहतर डिवाइडर, फुटपाथ और ट्रैफिक सिग्नल्स की व्यवस्था

इस बक्सर फोरलेन रोड़ परियोजना में केवल सड़क चौड़ी नहीं की जाएगी, बल्कि इसे पूरी तरह स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें आधुनिक डिवाइडर, सुरक्षित फुटपाथ, और स्पष्ट यातायात संकेतक लगाए जाएंगे, जिससे पैदल चलने वालों और ड्राइवरों दोनों को सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर दिल दहला देने वाला मंज़र, ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में जिन्दा जला चालक

आपको बता दें की गोलंबर-ज्योति चौक बाइपास मार्ग पर कई व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। सड़क चौड़ी होने से न केवल ग्राहकों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि दुकानदारों के व्यापार में भी वृद्धि की उम्मीद है। इस परियोजना से आसपास के इलाकों में संपत्ति की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जो इसे एक आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी बनाता है।

बक्सर के विकास को नई गति देने वाली परियोजना

बक्सर शहर अब तेजी से विकास की दिशा में बढ़ रहा है और इसकी अगली कड़ी है नई Buxar Four Lane Road परियोजना। गोलंबर से ज्योति चौक तक बनने वाली इस फोरलेन सड़क से ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी और नागरिकों को सुगम यातायात का अनुभव मिलेगा।

इस सड़क की निर्माण लागत लगभग 41.52 करोड़ रुपये आंकी गई है जिस से स्थानीय व्यापार, निवेश और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। प्रशासन ने भरोसा दिया है कि निर्माण कार्य बरसात के तुरंत बाद शुरू किया जाएगा और इसे समय पर पूरा किया जाएगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar Four Lane Road: 41 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगी नई फोरलेन बाइपास, गोलंबर से ज्योति चौक तक जाम से राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *