घर में चूहो का है आतंक? आजमाएं ये आसान और टिकाऊ उपाय; आसपास भी नहीं भटकेंगे चूहे

घर में चूहो का है आतंक? आजमाएं ये आसान और टिकाऊ उपाय; आसपास भी नहीं भटकेंगे चूहे

Chuhe Bhagane Ke Gharelu Upay: चूहों का घर में आना एक आम समस्या है। खास तौर पर उन घरों में जहाँ खाने-पीने की चीज़ें खुली रहती हैं और घर की झाड़-पूछ पर ध्यान कम दिया जाता है। हालाँकि कई लोग जहर या फंदे लगाकर चूहों को मारने की कोशिश करते हैं, मगर इससे अक्सर बदबू, स्वास्थ्य जोखिम और फिर से लौट आने की समस्या बनी रहती है। आइए जानते हैं कुछ सरल घरेलू उपाय जिसे अपनाकर आप चूहों से परमानेंट छुटकारा पा सकते हैं।

चूहों को भगाने वाले असरदार घरेलू नुस्खे – Chuhe Bhagane Ke Gharelu Upay

अब चलिए हम पुदीना, लहसुन, लाल मिर्च और कपूर जैसे चीजों से चूहों को भगाने के आसान घरेलू नुस्खे जानते हैं। ये हैं असरदार Chuhe Bhagane Ke Gharelu Upay जो तुरंत काम करते हैं।

पुदीने का तेल

पुदीने का तेल तीव्र खुशबू देता है। चूहे इस खुशबू को सहन नहीं करते। जहाँ चूहा बार-बार आता हो वहाँ टिशू पर 2-3 बूंदें पुदीने का तेल डालकर रखें या स्प्रे बोतल में पानी के साथ मिलाकर छिड़क दें। बता दें कि हर 4-5 दिन में दोबारा करना होगा।

ये भी पढ़ें: घर में चुहों का बार-बार दिखना शुभ या अशुभ, कैसे पाएं चूहों से निजात!

लहसुन की कलियाँ

लहसुन की कच्ची कलियाँ छीलकर चूहे के बिल के पास रखें। लहसुन की तेज़ महक चूहों को दूर रखती है। खास तौर पर रसोई और अलमारी के आसपास यह असरदार है।

लाल मिर्च का घोल

लाल मिर्च पाउडर को पानी में घोलकर स्प्रे की तरह छिड़कें। यह नुस्खा तुरंत असर नहीं दिखाएगा, लेकिन चूहों की आवाजाही कम कर देगा क्योंकि उन्हें तीखा स्वाद और गंध पसन्द नहीं आती।

अंडे के छिलके

अंडे के छिलकों को क्रश कर के पाउडर बना लें और घर के संभावित छिद्रों के पास रखें। ये छिलके गंध और बनावट की वजह से चूहों को रोके रखेंगे।

ये भी पढ़ें: केमिकल वाले टूथपेस्ट को आज ही कहें अलविदा, घर पर बनाएं प्राकृतिक टूथपेस्ट, दांत बनेंगे चमकदार और मजबूत

कपूर

चूहों को भगाने के लिए पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर भी काम आता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर किचन, अलमारी और बालकनी के कोनों में रखें क्योंकि इसके महक से चूहे दूर रहते हैं।

चूहों को रोकने के लिए घर की साफ-सफाई है जरूरी

चूहों को वापस आने से रोकने के लिए घर की साफ-सफाई जरूरी है। किचन में खाना खुले में न रखें, पेट्स का खाना बंद कर के रखें, और गीली-नमी वाली जगहों को सूखा रखें। अगर कहीं बिल दिखे तो उसे तुरंत भर दें और छोटे छेदों को सील कर दें। ध्यान रखें की रोकथाम ही सबसे बड़ा इलाज है।

बिना ज़हरीले रसायन के ये घरेलू उपाय सुरक्षित और सस्ते हैं। अगर घर में बहुत भारी संक्रमण हो तो प्रोफेशनल मदद लेना बेहतर होगा, मगर शुरूआत में इन तरीकों को अपनाकर आप अपने घर से चूहों को लंबे समय के लिए दूर रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपके शरीर में दिखने वाले ये मामूली लक्षण बन सकते हैं मौत का कारण, जानीए साइलेंट हार्ट अटैक के संकेत और बचाओ के तरीके

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें