अगर आप भी बालों की समस्या से हैं परेशान, तो हो जाएं सावधान। इन हेयर ऑयल के इस्तेमाल से गायब हो सकते हैं आपके बाल

Hair Oils Responsible For Hair Fall
1 min read

Hair fall: अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं, सेम्पु करने या बालो में कंघी करने मात्र से आपके बाल टुटने लगते हैं, तो आज का यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी होने वाला है। दरसल लंबे, घने और खूबसूरत बालों कि चाहत में हम अपने बालों पर तरह तरह के शैंपू और हेयर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब यह बात जानकर सायद आपको हैरानी हो कि आपके Hair fall का बड़ा कारण आपका हेयर ऑयल हो सकता है।

 

Hair Fall: इन Hair Oil से होता है बालों को बेहद नुकसान

विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन में पाया गया है कि आज के समय में बाजार में कई तरह के हेयर ऑइल्स की बिक्री हो रही है। लेकिन इनमें से जहां कुछ तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद हैं, वहीं कुछ ऐसे चुनिंदा तेल भी हैं जो आपके बालों को बेहद नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में अगर उन नुकसानदायक हेयर ऑयल कि बात करें तो इनमें:-

Mineral Hair Oil

पेट्रोलियम से प्राप्त ‌होने वाला Mineral Hair Oil तेल, आपके Hair Fall का बडा कारण हो सकता है। दरसल यह तेल एक वक्त के लिए आपके बालों को चमकदार और चिकना रूप प्रदान कर सकता है, लेकिन लगातार उपयोग से बालों के स्ट्रैंड पर एक मोटी परत बन जाती है। जिस वजह से इस तेल के लंबे इस्तेमाल से बाल के जडों में नमी नहीं प्रवेश कर पाती है, जिसके परिणामस्वरूप बालो में अक्सर सूखापन और बाल टूटने की समस्या होती है।

Synthetic fragrance Hair oil

बाजार में मौजूद कई ऐसे हेयर ऑयल हैं, जिनमें मजबूत सुगंध होती है। मगर गौर करने वाली बात है कि इन Synthetic fragrance Hair oils में खुशबू के लिए सिंथेटिक सुगंधों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके परिणाम स्वरुप इनमें कई तरह के रसायनों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आप इन हेयर ऑइल्स का इस्तेमाल लंबी अवधि के लिए करते हैं, तो आपके सिर में एलर्जी और जलन महशुस हो सकता है। इसके अलावा इन तेलों में मौजूद रसायन, आपके बालों को रूखा बना सकते हैं।

Silicone-based Hair oil

सिलिकॉन-आधारित हेयर ऑयल का उपयोग आपके बालों को काफी हद तक भारी बना सकता है। इस भारीपन के कारण बाल झड़ (Hair Fall) सकते हैं और वे बेजान दिखाई दे सकते हैं। इन तेलों का लंबे समय तक उपयोग आपके बालों की बनावट को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है और परिणामस्वरूप अत्यधिक तैलीय स्कैल्प हो सकता है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “अगर आप भी बालों की समस्या से हैं परेशान, तो हो जाएं सावधान। इन हेयर ऑयल के इस्तेमाल से गायब हो सकते हैं आपके बाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *