DA Hike 2025: दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी! केंद्र ने 3% बढ़ाया DA, 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा राहत
DA Hike 2025: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। बतादें की यह फैसला दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले लिया गया है, ताकि समय पर राहत मिल सके।
सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी दी और साथ ही कहा कि गेहूं का MSP भी ₹160 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2,585 कर दिया गया है। खास बात है की यह दोनों फैसले त्योहारों के मद्देनजर लिए गए नज़र आते हैं।
त्योहारों से पहले जेब में आएंगे एक्स्ट्रा पैसे
महंगाई भत्ता (DA/DR) में 3% की बढ़ोतरी से सीधे तौर पर 49.2 लाख कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। बता दें कि यह दर पहले 55% थी, जो अब बढ़कर 58% हो गई है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी, लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा।
यानी दशहरा और दिवाली से पहले कर्मचारियों की जेब में अतिरिक्त पैसे पहुंचेंगे। उदाहरण के तौर पर, ₹30,000 मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने करीब ₹900 और ₹40,000 वेतन वाले को ₹1,200 ज्यादा मिलेंगे। इससे त्योहारों के समय घरेलू बजट संभालना आसान होगा और बाजारों में भी रौनक बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढें: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंक, पेंशन, रेलवे और पोस्ट ऑफिस सहित कई बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
DA Hike 2025: किसको मिलेगा कितना फायदा?
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई भत्ता में 3% की वृद्धि का असर सीधे कर्मचारियों की महीने की जेब पर दिखेगा। उदाहरण के लिए:
- ₹30,000 मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने ₹900 अतिरिक्त मिलेगा।
- ₹40,000 वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने ₹1,200 अतिरिक्त मिलेगा।
तीन महीनों का बकाया मिलते ही कर्मचारियों को कुल ₹2,700 से ₹3,600 तक अतिरिक्त राशि एकमुश्त आएगी, जो त्योहारों के ख़र्चे में मददगार साबित होगा। खास बात है की यह रकम तत्काल दैनंदिन खर्च में उपयोगी होगी।
राजकोष पर कितना पड़ेगा असर?
सूचना व प्रसारण मंत्री ने बताया कि डीए/डीआर में इस वृद्धि से राजकोष पर सालाना कुल मिलाकर लगभग ₹10,083.96 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। बता दें की यह गणना सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार स्वीकृत फार्मूले पर आधारित है। हालाकी अधिकारी बताते हैं कि यह एक नियमित समायोजन है जो महंगाई के दबाव को कम करने के लिए लागू किया जाता है।
सातवें वेतन आयोग के तहत सभी पर लागू होगा नया डीए
सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर लागू होगी। गौरतलब है कि इसका असर सीधे घरेलू खर्चों, खरीदारी और त्योहारों के खर्च पर दिखाई देगा। विशेषकर उन परिवारों में जहां एक ही सदस्य केंद्रीय सेवा में है।
केंद्र सरकार का यह कदम समय के हिसाब से सुसंगत दिखता है। बतादें की त्योहारों के मद्देनजर लिया गया यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अल्पकालिक आर्थिक राहत देगा। हालांकि (हालाकी) दीर्घकालिक महंगाई और घरेलू आर्थिक दबावों से निपटने के लिए और नीतिगत कदमों की जरूरत बनी रहेगी।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
