रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, दूसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया!

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, दूसरे दिन की कमाई ने सबको चौंकाया!

Dhurandhar Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। खास बात है की जिस फिल्म के लिए शुरुआती भविष्यवाणियां काफी औसत मानी जा रही थीं, उसने रिलीज़ के सिर्फ दो दिनों में बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। हालाकी समीक्षा मिली-जुली आई है, लेकिन दर्शकों का रिएक्शन बेहद पॉज़िटिव रहा है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 2 – दूसरे दिन धमाकेदार कमाई, ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल

धुरंधर ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर वही किया जिसकी उम्मीद फैन्स कर रहे थे। शुक्रवार को शानदार ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार और बढ़ गई। बता दें कि पहले दिन जहाँ इस फिल्म ने ₹27 करोड़ नेट कमाए थे, वहीं शनिवार को कमाई में साफ बढ़ोतरी देखने को मिली जिसने ट्रेड विशेषज्ञों को भी चौंका दिया।

बता दें की शनिवार सुबह की ऑक्यूपेंसी 18% दर्ज की गई, जो शुक्रवार के मुकाबले काफी ज्यादा रही। वहीं दोपहर के शो में भी भारी उछाल दिखा और ऑक्यूपेंसी 28 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई।

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रात 10 बजे तक शनिवार का कलेक्शन ₹31 करोड़ नेट रहा, जिसके बाद फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection Day 2) ₹58 करोड़ हो चुका है।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ₹40 करोड़ का आंकड़ा किया पार

यह स्पाई थ्रिलर अगर इसी स्पीड से आगे बढ़ती रही तो पहले ही वीकेंड में ₹90 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर सकती है। दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के पक्ष में काम कर रहा है, जो इसे वीकेंड पर और भी बड़ी कमाई की ओर ले जा सकता है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दो दिनों में तोड़े पुराने रिकॉर्ड

धुरंधर ने रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही उनकी कई फ्लॉप फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें की यह फिल्म रणवीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।

खास बात है की शुरुआती घरेलू कमाई में इसने सिंबा और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्मों को भी मात दे दी है। फिल्म ने दो दिनों में सर्कस का रिकॉर्ड टूटा, क्योंकि रणवीर की 2022 की फिल्म सर्कस ने अपने पूरे प्रदर्शन में केवल ₹35.80 करोड़ नेट कमाए थे, जबकि धुरंधर ने यह आंकड़ा सिर्फ 48 घंटों में ही पार कर लिया।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया का बॉलीवुड डेब्यू, ‘इक्कीस’ पोस्टर शेयर कर भावुक हुए सुपरस्टार

फैंस का कहना है की रणवीर का लुक, दमदार एक्टिंग और इमोशनल इंटेंसिटी इस फिल्म को और भी असरदार बनाते हैं। हालाकी कुछ समीक्षक कहानी को थोड़ा लंबा बताते हैं, लेकिन दर्शकों की जुबानी फिल्म पहले ही सुपरहिट मोड में पहुंच चुकी है।

क्या है Dhurandhar फिल्म की कहानी?

Dhurandhar एक तीखी जासूसी कहानी पर बनी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय रॉ एजेंट के रूप में पाकिस्तान के लियारी गैंग के बीच खतरनाक मिशन पर निकलते हैं। बता दें कि फिल्म शुरुआती 2000 के दौर की असली घटनाओं से प्रेरित है और इसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है, जो उरी जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद फिर सुर्खियों में हैं।

खास बात है कि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को और दमदार बना दिया है। हालांकि फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन दर्शकों की पॉज़िटिव प्रतिक्रिया के चलते यह तेजी से बॉक्स ऑफिस पर ऊपर बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: क्या मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, भाई ने सुनाई उस दिन की खौफनाक सच्चाई

गौरतलब है कि जिस गति से धुरंधर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि इसका पहला वीकेंड लगभग 90 से 100 करोड़ नेट के बीच बंद हो सकता है। अगर यह आंकड़ा हासिल होता है, तो Dhurandhar 2025 की सबसे तेज सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp