इस हफ्ते शेयर मार्केट में मचने वाला है बंपर धमाल, BEL, रिलायंस, Jio, ICICI बैंक समेत कई कंपनियों का डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट अलर्ट

Dividend Stocks August 2025
1 min read

Dividend Stocks August 2025: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आने वाला हफ्ता बेहद खास होने वाला है। 11 अगस्त से 16 अगस्त 2025 के बीच कई दिग्गज कंपनियां डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्प्लिट और अमलगमेशन जैसी बड़ी घोषणाएं करने जा रही हैं। इस लिस्ट में BEL, रिलायंस, जियो फाइनेंशियल, HUDCO, ICICI बैंक, बंधन बैंक समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। यह हफ्ता निवेशकों के लिए मुनाफे का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है, बशर्ते आप सही समय पर सही कदम उठाएं।

Dividend Stocks August 2025 List: इस हफ्ते की डिविडेंड, बोनस और स्टॉक स्प्लिट

डिविडेंड का मतलब है कंपनी के मुनाफे में से शेयरहोल्डर्स को दिया जाने वाला हिस्सा। वहीं, बोनस शेयर और Stock Split निवेशकों के पोर्टफोलियो में नई जान डाल सकते हैं। आइए देखें, इस हफ्ते कौन-कौन सी कंपनियां खास घोषणाएं (Dividend Stocks August 2025) कर रही हैं।

कंपनी का नामडिविडेंड राशि (₹ प्रति शेयर)प्रकाररिकॉर्ड डेट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)₹0.90फाइनल डिविडेंड14 अगस्त 2025
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)₹10.50फाइनल डिविडेंड14 अगस्त 2025
ICICI बैंक₹11.00डिविडेंड12 अगस्त 2025
ग्लैंड फार्मा₹18.00फाइनल डिविडेंड14 अगस्त 2025
महानगर गैस₹18.00फाइनल डिविडेंड14 अगस्त 2025
RITES लिमिटेड₹1.30इंटरिम डिविडेंड12 अगस्त 2025
रेलटेल कॉर्पोरेशन₹0.85फाइनल डिविडेंड13 अगस्त 2025
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज₹0.50फाइनल डिविडेंड11 अगस्त 2025
HUDCO₹1.15इंटरिम डिविडेंड14 अगस्त 2025
बंधन बैंक₹1.50डिविडेंड14 अगस्त 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज₹5.50फाइनल डिविडेंड14 अगस्त 2025

इस हफ्ते के बोनस, स्टॉक स्प्लिट और अमलगमेशन अपडेट

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 11 से 15 अगस्त 2025 का हफ्ता रोमांचक रहेगा, क्योंकि कई दिग्गज कंपनियां कॉरपोरेट एक्शन के जरिए निवेशकों को बड़ा तोहफ़ा देने जा रही हैं। India Glycols 12 अगस्त को अपने शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹5 करने जा रही है, जबकि Sprayking Ltd ₹2 से ₹1 फेस वैल्यू में स्टॉक स्प्लिट करेगी। VRL लॉजिस्टिक्स 14 अगस्त को 1:1 Bonus इश्यू लेकर आ रही है।

HDFC Bank ने घटाई कंपनी में हिस्सेदारी, IPO से होगी ₹161 करोड़ की शानदार कमाई

वहीं, Ind-Swift Ltd का अमलगमेशन, और INTERISE ट्रस्ट व Capital Infra Trust के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन से निवेशकों के पोर्टफोलियो में नई हलचल देखने को मिल सकती है। अब अगर आप इनका लाभ पाना चाहते हैं, तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर अपने डिमैट अकाउंट में रखना जरूरी है।

TCS ने फिर किया कमाल, ₹12,760 करोड़ मुनाफा, ₹11 डिविडेंड और AI स्किल्स में जबरदस्त उछाल!

बता दें की डिविडेंड से नकद फायदा, बोनस से शेयर संख्या में इजाफा और स्टॉक स्प्लिट से शेयर किफायती हो जाते हैं। इन घोषणाओं से शॉर्ट-टर्म में प्राइस मूवमेंट और लॉन्ग-टर्म में पोर्टफोलियो ग्रोथ दोनों संभव हैं, इसलिए इसे मिस करना महंगा पड़ सकता है। हालांकि Dividend और Bonus की खबर सुनकर शेयर खरीदना आकर्षक लग सकता है, लेकिन हर निवेश निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट, भविष्य की ग्रोथ और सेक्टर की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल समाचार उद्देश्य के लिए है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →