चुनौतियों और वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए आसान शनिदेव उपाय, बेहद कम लागत में शनिदोष कर सकते हैं दूर

Shani Dev Upay to overcome challenges and financial problems
1 min read

Shani Dev Upay: शनि देव खगोलीय पिंडों और नक्षत्रों से जुड़े राशियों और कुंडली पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। उनकी उपस्थिति प्रतीकात्मक रूप से पाक प्रथाओं में तेल द्वारा दर्शाई जाती है, और माना जाता है कि वे वंचितों, मजदूरों और बीमारों के बीच रहते हैं। नतीजतन, उन्हें अक्सर दरीद्र नारायण के नाम से जाना जाता है। ऐसे में जब इन व्यक्तियों के साथ सम्मान और भक्ति के साथ व्यवहार किया जाता है, तो कहा जाता है कि इससे अनुकूल परिणाम मिलते हैं।

Shani Dev Upay: शनिदेव को खुश करने के आसान उपाय

आज हम शनिदेव को खुश करने के कुछ आसान उपायों (Shani Dev Upay) के बारे में बात करने वाले हैं। जिस से बेहद कम लागत में आप अपने जीवन से शनिदोष को दूर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः छापेमारी में 300 KG सोने-चांदी के आभूषण, समेत करोड़ों का कैश बरामद

गरीब और लाचार व्यक्ति को समोसा

हम अपने जीवन में विभिन्न तरह के चुनौतियों का सामना करते हैं। लेकिन आप ये जान कर हैरान हो जाएंगे कि आपके चुनौतियों और आर्थीक परेशानियों को कुछ समोसे से दुर किया जा सकता है। दरसल अगर आप शनिवार के दिन, किसी गरीब और लाचार व्यक्ति को समोसा खिलाते हैं तो Shani Dev आपके इस उदारता की सराहना करेंगे। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को गरीब और लाचार लोगों को नमकीन व स्नैक्स वितरित करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

सरसो के तेल में तैयार समोसे

अगर शनिवार को आप मजदूरों को सरसो के तेल में तैयार समोसे देते हैं तो, आपको वित्तीय कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अगर आप व्यवसाय करते हैं और लगातार किसी तरह के व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करना पड रहा है तो, इस समस्या को दुर करने के लिए जरूरतमंद को हरी चटनी के साथ समोसे खिलाने पर विचार करें।

नीले रंग के फुल

ज्योतिषीय रूप से, शनि देव को शनिवार को स्थापित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ईमानदारी से सम्मानित करना आवश्यक है। Shani Dev को प्रसन्न करने के लिए, शनिवार के दिन नीले रंग के फुल अर्थात अपराजिता के फूलों की माला चढ़ाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं।

तेल का दान

शनिवार के दिन तिल या सरसों के तेल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अब ये दान करना कैसे है तो, इसके लिए स्नान के बाद, सरसों या तिल के तेल से भरा एक कटोरा लें। उसमें कुछ समय के लिए अपने चेहरे को देखें फिर, इसे किसी जरूरतमंद को दान करें। बता दें कि इस आसान से उपाय से, काफी सकारात्मक परिणाम मिलते  हैं।

शनिदेव की पूजा

अगर आप शनिदेव के दोषों से मुक्त होना चाहते हैं तो प्रती दिन सुर्योदय से पहले स्नान कर लें, और शनिदेव की पूजा करें। खास तौर पर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पण कर दीपक जलाया करें।

सरसो तेल

अगर आपके आस पास कहीं शनिदेव की मूर्ति मौजूद है तो वहाँ पहुंच कर, मूर्ति पर सरसो का तेल चढ़ाएं। इसके साथ ही मूर्ति के सामने सरसो के तेल का दीपक जलाएं।

इन वस्तुओं का करें दान

अगर शनिवार के दिन आप काला तिल, सरसों का तेल, काला छाता, और काली उड़द की दाल दान करते हैं तो इससे आपके कइ तरह के समस्या दुर होते हैं।

हनुमान चालीसा का करें पाठ

शनिवार का दिन हनुमानजी और शनिदेव की पूजा-सेवा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमानजी की पूजा करने और सूर्यास्त के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। आपके इस आराधना से देवता प्रसन्न होते हैं और आपके हर तरह के रोग और कष्ट दूर करते हैं।

बंदरों को खिलाएं गुड़ और काला चना

बता दे कि शनिदेव के दोसों से मुक्ति पाने के लिए आप शनिवार के दिन (Shani Dev Upay), बंदरों को गुड़ और काला चना खिलाएं। आपके इस कार्य से जीवन में कई समस्याओं का समाधान मिलना शुरू हो जाएगा।

बीज मंत्र का जाप

अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं और Shani Dev का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिदेव का बीज मंत्र ‘ऊं शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।

घोड़े के नाल की अंगूठी करें धारण

अगर आप किसी तरह के शनि दोस से जूझ रहे हैं और शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए, घोड़े के नाल की अंगूठी बनाकर धारण करें।

शिवलिंग पर चढ़ाएं जल

हिन्दू धर्म के शास्त्रों और ग्रंथों के मुताबिक, भगवान शिव ने शनिदेव को अपना शिष्य बनाया था। दरसल Shani Dev को न्याय करने और दंडित करने की शक्ति, भगवान शिव के आशीर्वाद से ही मिली है। ऐसे में शनिवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भी Shani Dev काफी प्रसन्न होते हैं।

Disclaimer: ये लेख लोक मान्यताओं और हमारे स्थानीय ज्योतिष होद्वा एकत्रित की गई जानकारी पर आधारित है। अर्थात, इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता के लिए जय जगदंबा न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “चुनौतियों और वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए आसान शनिदेव उपाय, बेहद कम लागत में शनिदोष कर सकते हैं दूर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *