खेल-खेल में गई आकाश की जान! जबड़ा टूटा, होंठ फटकर अलग, बड़ा भाई भी हूवा घायल

Firecracker Explodes In Child Mouth
1 min read

Firecracker Explodes In Child Mouth: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौट रहे दो मासूम बच्चों ने पटाखे से खेलने की कोशिश की, लेकिन यह खेल उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। खास बात है कि 8 साल के आकाश नामक बच्चे ने पटाखे को दांत से दबाया और तभी जोरदार धमाका हो गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रास्ते में गिरा पटाखा बना मौत का कारण (Firecracker Explodes In Child Mouth)

यह घटना बुधवार शाम बांदा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव की है। राम बाबू के बेटे सूरज (10 वर्ष) और आकाश (8 वर्ष) अपने छोटे भाई के साथ प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक पटाखा पड़ा मिला, जिसे वे घर ले आए। रात करीब 8 बजे दोनों भाइयों ने पटाखे को जलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जला।

लिहाजा जलाने में नाकाम रहने के बाद बच्चे पटाखे से बारूद निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान 8 वर्षीय आकाश ने पटाखे को दांत से दबाया और तभी वह तेज धमाके के साथ उसके मुंह में ही फट (Firecracker Explodes In Child Mouth) गया। धमाके की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला घर की ओर दौड़ा।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना, सो रही महिला पर युवक ने किया चाकू से जानलेवा हमला

हादसे में बच्चे की मौत, भाई की आंख बाल-बाल बची

धमाके में आकाश के होंठ फट गए, निचले जबड़े की हड्डी चकनाचूर हो गई और कई दांत टूटकर बाहर गिर गए। उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो गया था। वहीं पास खड़े बड़े भाई सूरज की आंख में भी पटाखे के टुकड़े लगे, हालांकि उसकी आंख की रोशनी किसी तरह बच गई।

उस समय बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। हादसे के बाद पड़ोसियों ने दोनों को खून से लथपथ हालत में तुरंत रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, दो घंटे तक चले इलाज के बाद रात करीब 10 बजे 8 वर्षीय आकाश की मौत हो गई। सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: इस त्योहारी सीजन घर लाइए अपनी पसंदीदा TVS बाइक और स्कूटर, मिलेगा ₹9,600 का डिस्काउंट; देखें सभी मॉडल्स के नए दाम

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, गांव में मातम

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। लोग लगातार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →