दो भाइयों के बीच छिड़ी जंग, दिनदहाड़े Buxar में कचहरी के पास चली गोली

Firing near Munim Chowk Buxar
1 min read

Munim Chowk, Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। वही बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें की बक्सर शहर के मुनीम चौक (Munim Chowk) के समीप कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की है। बताया जा रहा है कि यह घटना पुरानी कचहरी (Buxar Court) के आस पास का है, जहाँ कुछ लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

दो भाइयों के बीच विवाद

वही बात करें पुरे घटना क्रम कि तो, ये घटना दो भाइयों के बीच विवाद के कारण हुवा है। दरअसल Munim Chowk के पास स्थित पुरानी कचहरी के गेट के सामने, एक गली मौजूद है। उस गली में सरस्वती गारमेंट्स नाम से एक दुकान है और सरस्वती गारमेंट्स नाम के उस दुकान के पास गोली चली है। मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने सरस्वती गारमेंट्स पर छह-सात की संख्या में युवक पहुंचे हुए थे। यह भी पढें: 1.39 लाख करोड़ रुपये के निवेश से होगा सड़कों का नया नेटवर्क विकसित

लोगों ने बताया कि पहले उन युवकों और दुकान संचालक के बिच विवादास्पद बात चित और फिर मारपीट हुई। इस दौरान लोगों कि भिंड को देखते हुए वहां से हमलावर जाने लगें, इसी बिच गली से निकलते समय एक युवक ने तमंचा निकाला और हवा में दो राउंड फायरिंग किया। लोगों ने बताया कि यह पुरा घटना आज यानी बुधवार की दोपहर तकरीबन 1 से 1:30 बजे के बीच का है।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार

बहरहाल मामले की सूचना जब नगर थाने (Buxar Police) को मिली तब नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्थितियों का मुआयना करते हुए, वहाँ मौजूद लोगों से पुछताछ किया। वहीं उन्होंने भी इस बात को स्पष्ट किया कि यह मामला दो भाइयों के बीच का है। जिनमें से एक भाई शिकायतकर्ता आशीष है।

सतीश संग आशीष का विवाद

थाना अध्यक्ष के मुताबिक शिकायतकर्ता आशीष का उनके भाई सतीश संग विवाद है। थाना अध्यक्ष के मुताबिक दोनों भाई द्वारा साझेदारी में खोली गई एक दुकान है, जहां किसी एक भाई ने ताला बंद कर दिया है। जिसके बाद दूसरा भाई उसे आकर तोड़ने लगा और इस कारण विवाद बढ गया।

दुकान पर पहुँच हमलावरों ने मारा

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना कि सिकायत आशीष नाम के व्यक्ति ने कि है। आशीष ने इल्जाम लगाया है कि दुकान पर पहुँच हमलावरों ने उन्हें बहुत मारा है। मगर घटना के शिकार हुए आशीष के शरीर पर चोट के कोई खास निशान नहीं है, केवल मामूली हल्के फुल्के नाखूनों के निशान है। बहर हाल दिनदहाड़े फायरिंग कि इस घटना ने वहाँ मौजूद अन्य लोगों कि सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में थाना प्रभारी ने लोगों को अस्वाशन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *