Buxar News: बक्सर में युवती ने पुल से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

Girl jumps in Ganga Buxar ‌News
1 min read

Buxar News: बक्सर जिले में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवती ने पुल से कूदकर (Girl jumps in Ganga Buxar) आत्महत्या कर ली। वीर कुंवर सिंह पुराने पुल से छलांग लगाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद गोताखोरों और अंचलाधिकारी को मौके पर बुलाया गया। युवती ने की आत्महत्या क्यों, इस पर पुलिस जांच कर रही है।

Girl jumps in Ganga Buxar: चश्मदीद का बयान

इस हादसे के संदर्भ में घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें लगभग आधे घंटे पहले सूचना मिली थी कि एक लड़की ने पुल से छलांग लगा दी है। इस खबर की सुचना उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और गोताखोरों को बुलाया गया ताकि युवती की तलाश की जा सके।

क्या है पुलिस का बयान

गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के अनुसार, इस घटना की सूचना पुलिस को भी स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां एक चप्पल और एक मोबाइल बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें: महंगे हुए घरेलू गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। अंचलाधिकारी को भी इस मामले की जानकारी दी गई है और गोताखोरों को नदी में तलाशी के लिए भेजा गया है।

वीर कुंवर सिंह पुल बना आत्महत्या का हॉटस्पॉट

बक्सर का वीर कुंवर सिंह पुल, पुल से कूदकर आत्महत्या करने वालों के लिए संवेदनशील स्थल बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल धीरे-धीरे ‘किलिंग जोन’ बनता जा रहा है, जहां आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कार से आभूषण और नकदी पर उचक्कों ने किया हाथ साफ

नागरिकों का सुझाव है कि प्रशासन को इस पुल की निगरानी बढ़ानी चाहिए, जैसे कि सीसीटीवी कैमरे लगाना या पुलिस बल तैनात करना, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

आत्महत्या के कारणों पर संशय

फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती ने आत्महत्या क्यों की। खबर लिखने तक मोबाइल फोन की मदद से युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आत्महत्या किसी प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि युवती किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद के कारण यह खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हुई होगी।

पुल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम की मांग

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग लगातार यह मांग कर रहे हैं कि इस पुल पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएं ताकि पुल से कूदकर आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल पर निगरानी बढ़ाई जाए, तो कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *