सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹14000 तक टूटा भाव, जानिए आज के नए रेट और खरीदारी का सही मौका

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹14000 तक टूटा भाव, जानिए आज के नए रेट और खरीदारी का सही मौका

सोमवार को सर्राफा बाजार में ऐसी गिरावट देखने को मिली, जिसने हर किसी को चौंका दिया। सोना एक झटके में ₹7000 तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी ₹14000 तक टूट गई। हालांकि, जहां निवेशक असमंजस में हैं, वहीं शादी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

मिडिल इस्ट तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक हालात हैं। मिडिल इस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई का डर बढ़ा दिया है। इसका असर सीधे तौर पर सोने और चांदी पर पड़ा है। महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते दुनिया भर में ब्याज दरें ऊंची रहने की उम्मीद है।

इसी कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं से दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर मई 2026 की चांदी वायदा कीमत 13,606 रुपये गिरकर 2,13,166 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं अप्रैल 2026 का सोना वायदा 7,115 रुपये टूटकर 1,37,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: होर्मुज की खाड़ी से तनाव के बीच मुंबई पहुंचा कच्चे तेल का टैंकर, ईरान की मंजूरी के बाद पूरी हुई अहम यात्रा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार गिरावट से बढ़ा दबाव

गौरतलब है कि यह गिरावट (Gold Silver Price Crash 23 March 2026) सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना लगातार नौ दिनों से गिर रहा है। इसकी कीमत 2.5 प्रतिशत टूटकर 4,372.86 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो चार महीने का सबसे निचला स्तर है।

पिछले हफ्ते ही सोना 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरा, जो 43 सालों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। वहीं चांदी भी 3.2 प्रतिशत गिरकर 65.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विशेषज्ञ मानते हैं कि डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमत और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव अभी बाजार को प्रभावित करते रहेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

क्या करें निवेशक?

इस गिरावट के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि,

अभी बाजार में काफी अस्थिरता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना जरूरी है। सोने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4,505 से 4,440 डॉलर का सपोर्ट और 4,600 से 4,664 डॉलर का रेजिस्टेंस माना जा रहा है। वहीं चांदी के लिए 64 से 60 डॉलर सपोर्ट और 72.40 से 76 डॉलर रेजिस्टेंस का स्तर है।

MCX पर सोने का सपोर्ट 1,42,200 से 1,39,100 रुपये और रेजिस्टेंस 1,46,000 से 1,47,700 रुपये के बीच है। चांदी के लिए सपोर्ट 2,18,000 से 2,10,000 रुपये और रेजिस्टेंस 2,32,000 से 2,37,700 रुपये के बीच बताया गया है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि छोटे निवेशक SIP के जरिए धीरे-धीरे निवेश जारी रखें। एक साथ बड़ा निवेश करने के बजाय इंतजार करना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट युद्ध से हिला भारतीय शेयर बाजार, विदेशी निवेशकों ने निकाले 52,000 करोड़

क्या है सोने का ताजा भाव?

आज का 24 कैरेट सोने का रेट

ग्रामआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹14,002₹14,597– ₹595
8 ग्राम₹1,12,016₹1,16,776– ₹4,760
10 ग्राम₹1,40,020₹1,45,970– ₹5,950
100 ग्राम₹14,00,200₹14,59,700– ₹59,500

आज का 22 कैरेट सोने का रेट

ग्रामआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹12,835₹13,380– ₹545
8 ग्राम₹1,02,680₹1,07,040– ₹4,360
10 ग्राम₹1,28,350₹1,33,800– ₹5,450
100 ग्राम₹12,83,500₹13,38,000– ₹54,500

आज का 18 कैरेट सोने का रेट

ग्रामआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹10,502₹10,948– ₹446
8 ग्राम₹84,016₹87,584– ₹3,568
10 ग्राम₹1,05,020₹1,09,480– ₹4,460
100 ग्राम₹10,50,200₹10,94,800– ₹44,600

आज भारत में चांदी का भाव (Silver Price Today)

मात्रा (Gram/Kg)आज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव (₹)
1 ग्राम₹230₹245– ₹15
8 ग्राम₹1,840₹1,960– ₹120
10 ग्राम₹2,300₹2,450– ₹150
100 ग्राम₹23,000₹24,500– ₹1,500
1 किलोग्राम₹2,30,000₹2,45,000– ₹15,000

Jai Jagdamba News Whatsapp