मिडिल ईस्ट जंग के बीच देश में महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आपके शहर में क्या है नए रेट

Premium Petrol Price Hike India 2026
1 min read

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब देश के आम लोगों की जेब तक पहुंचने लगा है। दरसल तेल कंपनियों ने अचानक पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा असर वाहन चालकों पर दिखने लगा है। जानिए नई दरें लागू होने के बाद क्या आपके शहर में भी कीमतों में बदलाव हुआ है और इसका आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

क्यों बढ़े प्रीमियम पेट्रोल के दाम?

बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसी के चलते भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए (Premium Petrol Price Hike) गए हैं। यह नई कीमतें 20 मार्च से लागू हो गई हैं।

गौरतलब है कि एचपीसीएल के पावर पेट्रोल और आईओसीएल के एक्सपी95 जैसे ब्रांडेड पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, आम लोगों को राहत देते हुए नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

तेल कंपनियां जैसे HPCL, BPCL और IOCL समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कीमतों में बदलाव करती हैं। इस बार भी यही वजह सामने आई है।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग के बीच 800 भारतीय कंपनियों पर मंडराया खतरा, दाव पर लगे हैं 12 हजार करोड़ रुपये

20 मार्च 2026 को राज्यों में पेट्रोल, डीजल और प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)प्रीमियम पेट्रोल (₹/लीटर)
आंध्र प्रदेश₹109.53₹97.29₹114.60 – ₹116.80
अरुणाचल प्रदेश₹90.98₹81.80₹96.10 – ₹98.25
असम₹98.32₹90.16₹103.45 – ₹105.60
बिहार₹105.23₹91.49₹110.35 – ₹112.50
चंडीगढ़₹94.30₹82.45₹99.45 – ₹101.60
छत्तीसगढ़₹99.44₹94.32₹104.55 – ₹106.70
दिल्ली₹94.77₹87.67₹106.86 – ₹108.30
गोवा₹96.61₹88.43₹101.75 – ₹103.90
गुजरात₹94.70₹90.70₹109.36 – ₹111.05
हरियाणा₹95.95₹88.25₹101.05 – ₹103.20
हिमाचल प्रदेश₹95.06₹86.67₹100.20 – ₹102.35
जम्मू-कश्मीर₹96.49₹85.66₹101.60 – ₹103.75
झारखंड₹97.86₹93.37₹103.00 – ₹105.15
कर्नाटक₹102.96₹90.99₹115.05 – ₹118.41
केरल₹107.33₹96.21₹112.45 – ₹114.60
मध्य प्रदेश₹106.52₹91.89₹111.65 – ₹113.80
महाराष्ट्र₹103.54₹90.03₹116.36 – ₹123.68
मणिपुर₹99.21₹85.86₹104.35 – ₹106.50
मेघालय₹96.20₹87.25₹101.35 – ₹103.50
मिजोरम₹99.06₹88.23₹104.20 – ₹106.35
नागालैंड₹97.70₹89.24₹102.85 – ₹105.00
ओडिशा₹101.11₹93.61₹106.25 – ₹108.40
पुडुचेरी₹96.26₹86.46₹101.40 – ₹103.55
पंजाब₹97.81₹87.79₹102.95 – ₹105.10
राजस्थान₹104.72₹90.21₹109.85 – ₹112.00
सिक्किम₹103.35₹90.45₹108.50 – ₹110.65
तमिलनाडु₹100.84₹92.39₹114.12 – ₹116.29
तेलंगाना₹107.46₹95.70₹118.50 – ₹120.45
त्रिपुरा₹97.53₹86.28₹102.65 – ₹104.80
उत्तर प्रदेश₹94.69₹87.81₹99.85 – ₹102.00
उत्तराखंड₹93.43₹88.80₹98.55 – ₹100.70
पश्चिम बंगाल₹105.45₹92.02₹116.50 – ₹118.80

ये भी पढ़ें: भारत ने चीन के हाथ से छीन लिया रूसी तेल, बीच समंदर में बदला टैंकर का रास्ता!

नई दरों के लागू होने के बाद देश के बड़े शहरों में प्रीमियम पेट्रोल महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 107 रुपये से बढ़कर 112.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115 रुपये से बढ़कर 120.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 112 रुपये से बढ़कर 117.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

हालांकि, नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल?

प्रीमियम पेट्रोल एक खास तरह का ईंधन होता है जिसमें ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है। आमतौर पर इसका ऑक्टेन नंबर 95 या उससे अधिक होता है, जबकि नॉर्मल पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 91 होता है। उच्च ऑक्टेन की वजह से यह इंजन को बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग देता है।

हालांकि, हर गाड़ी के लिए यह जरूरी नहीं होता। आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइक, टर्बो इंजन वाली कारें और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियां ही इसका इस्तेमाल करती हैं। यह पेट्रोल बड़े शहरों के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर आसानी से मिल जाता है। हालांकि, इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण सामान्य उपयोग करने वाले लोग इसे कम ही चुनते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →