ओमान एयर से फ्लाईदुबई तक कैसे पहुंचा Hamam al-Hammami, पुराने रिकॉर्ड ने खड़े किए गंभीर सवाल

इजराइल जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान सामने आ चुकी है। इस व्यक्ति का नाम है Hamam al-Hammami और यह ओमान का नागरिक है। इस व्यक्ति की पहचान सामने आने के बाद इसके पुराने रिकॉर्ड्स ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अब जांच की पूरी कार्यवाही UAE को सौंप दी गई है और लगातार पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर हमले का वास्तविक मकसद क्या था?
कौन है Hamam al-Hammami?
रिपोर्ट की माने तो Hamam al-Hammami ओमान का नागरिक है। इसके पिता ओमानी और मां सीरियाई बताई जा रही है। इस व्यक्ति ने एविएशन को ही अपना लक्ष्य बनाया था इसीलिए इसी में शिक्षा हासिल की। सूत्रों के मुताबिक इसने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटेन से पूरी की है और 2023 में ग्रेजुएशन डिस्टेंस लर्निंग से पूरा किया। इसके प्रोफाइल के आधार पर पता चल पाया है कि इसने ओमान एयर में 7 साल काम किया। इसके बाद रॉयल एयर मरॉक से जुड़ा और 2026 में फ्लाई दुबई ज्वाइन की।
ओमान एयर ने लगाया था इस पर बैन
Hamam al-Hammami को लेकर कई ऐसे रिकॉर्ड्स सामने आए हैं जिसने एवियशन करियर को जांच के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि ओमान एयर में इस व्यक्ति के पास एक्सट्रीमिस्ट पदार्थ मिला था जिसकी वजह से इसे फ्लाइंग ड्यूटी से हटा दिया गया था। साथ यह व्यक्ति रेडिकल वेबसाइट्स भी देखता था जिसकी वजह से इस पर बैन भी लगाया दिया गया था।
फ्लाई दुबई में कैसे पहुंचा ?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ओमान एयर से जुड़े विवाद के बाद जबबHamam al-Hammami को निकाला गया तो इसे फ्लाई दुबई में नौकरी कैसे मिल गई ? ओमान एयर में इस व्यक्ति पर उड़ान से जुड़ी कई पाबंदियां लगाई थी। इसके बावजूद इसे UAE की एयरलाइन में काम करने की अनुमति कैसे मिली? यहां नियुक्ति के दौरान इस व्यक्ति का रिकॉर्ड किसने जांचा और किस प्रकार जांचा? आखिर यह इज़राइल जाने वाली फ्लाइट के कॉकपिट तक कैसे पहुंचा? इस घटना को अंजाम देने में इसका मकसद क्या था?
Hamam al-Hammami से जुड़ी जांच में क्या पता लगाया जा रहा है ?
जांच एजेंसियां मुख्य रूप से कई सारे सवालों के जवाब तलाशने में लगी हैं। आखिर यह हमला क्या पहले से ही प्लान किया गया था? क्या इस व्यक्ति का किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध है ? ओमान एयर में इस व्यक्ति के पुराने रिकॉर्ड इतने खराब होने के बावजूद भी फ्लाई दुबई में इसे नियुक्ति कैसे दी गई ?
फ्लाई दुबई में इसके रिकॉर्ड्स किसने जांचे? यह व्यक्ति इज़राइल जाने वाली फ्लाइट में कैसे शामिल हुआ? क्या इस व्यक्ति को फ्लाई दुबई में नियुक्त करने और इज़राइल जाने वाली फ्लाइट में ड्यूटी देने के पीछे कोई और शामिल है या किसी अन्य व्यक्ति का हाथ है? क्या इस सब के लिए इस व्यक्ति ने अकेले प्लानिंग की थी या लगातार किसी संगठन के संपर्क में था?
फ्लादुबई की फ्लाइट FZ1073 वाली घटना ने दुनिया भर को हिला कर रख दिया है। 174 लोगों की इस फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश और फ्लाइट में बैठे भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर हमला! हालांकि कप्तान मच्छार, यात्रियों तथा विमान में मौजूद अन्य लोगों ने हमलावर पर काबू पा लिया। लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस घटना को अंजाम देने के पीछे Hamam al-Hammami का मकसद क्या था?
कुल मिलाकर जांच एजेंसियों के सामने अब तक जो रिपोर्ट सामने आई है उससे इतना स्पष्ट होता है कि Hamam al-Hammami पुराने एविएशन रिकॉर्ड सवालों के दायरे में थे। अब ऐसे में फ्लाई दुबई जैसी प्रतिष्ठित एयरलाइन में इसे कैसे नौकरी मिली? इसके कट्टरपंथी विचारों को जानते हुए भी किस प्रकार इसे इजरायल कि इस फ्लाइट में शामिल किया गया यह सब पता लगाया जा रहा है।
