कौन है भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार? हवा में हमले के बाद में भी नहीं छोड़ा कॉकपिट, बचाई 174 जिंदगियाँ

Captain Smit Machchhar
1 min read

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। कॉकपिट में कप्तान पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर हमला किया और विमान ने कुछ ही समय में हजारों फीट की ऊंचाई खो दी।

इस मुश्किल समय में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smit Machchhar) ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को संभालने में अहम भूमिका निभाई। बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।

कौन है कैप्टन कैप्टन स्मित मच्छार?

Captain Smit Machchhar मुंबई के रहने वाले भारतीय पायलट हैं। उनके पास कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत SpiceJet से की थी और करीब 11 साल तक वहां अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान वह सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी रहे।

जून 2022 में उन्होंने flydubai ज्वाइन की और डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर Boeing 737 विमान उड़ाने लगे। उपलब्ध प्रोफाइल के मुताबिक, उनके पास करीब 9,750 घंटे का उड़ान अनुभव है। उन्होंने Boeing 737-800 और Boeing 737 MAX 8/9 जैसे विमानों पर उड़ान भरी है।

दिलचस्प बात यह है कि पायलट बनने का फैसला उनके करियर की शुरुआत में तय नहीं था। रिपोर्टों के मुताबिक, वह पहले टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे और परिवार के टेक्सटाइल कारोबार से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। बाद में एविएशन में रुचि बढ़ी और उन्होंने पायलट ट्रेनिंग लेने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: ₹1.10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी, सेना से IAF तक बदलेगी ताकत; जानिए कीसे क्या मिलेगा

Flydubai Flight FZ1073 में आखिर क्या हुआ था?

फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इस विमान में 174 यात्री सवार थे। इन यात्रियों में सबसे ज्यादा संख्या इजरायली नागरिकों की थी। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों और क्रू मेम्बर के बयान के आधार पर इतना स्पष्ट होता है कि को-पायलट ने Captain Smit Machchhar पर हमला किया, जिसकी वजह से विमान ने तेजी से ऊंचाई खो दी। को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश भी की। इसके पीछे मकसद क्या था यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है हालांकि जांच अभी भी की जा रही है।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला हुआ और विमान में भयंकर टर्बूलेंस होने लगा। 34,000 की फीस से विमान सीधा 14,000 फीट नीचे आ गया। हालांकि कप्तान स्मित गंभीर हालत में होने के बावजूद भी फ्लाइट को लगातार नियंत्रण में रखने की कोशिश करते रहे।

स्थिति को काबू करने के लिए उन्होंने हिम्मत कर कॉकपिट का दरवाजा खोला ताकि क्रू मेंबर अंदर पहुंच सकें। इसके बाद क्रू मेंबर और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया और कप्तान स्मित ने तथा फ्लाइट में मौजूद अन्य क्रू मेंबर्स ने विमान की स्थिति संभालने की कोशिश की और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में डाइवर्ट किया।

ये भी पढ़ें: अरब सागर में आमने-सामने आए भारत-पाकिस्तान के युद्धपोत, टक्कर के बाद भारत ने लिया बड़ा कदम

घटना की ताजा स्थिति

सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट की मानें तो उनकी सर्जरी की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं हमलावर को-पायलट को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू हो चुकी है।

फ्लाई दुबई ने फिलहाल इज़राइल आने जाने वाली सभी और उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर लिया है। वहीं कप्तान स्मित की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

कैप्टन स्मित मच्छार फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बहादुरी की मिसाल बन चुके कैप्टन की हर जगह वाहवाही की जा रही है। इतनी सारी निराशावादी खबरों के बीच इस खबर ने फिर से दुनिया भर में आशा की एक किरण जगा दी है की इंसानियत आज भी जिन्दा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Bhavna Kalyani

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज
View all articles by Bhavna Kalyani →