साल खत्म होते ही Hyundai का धमाका ऑफर, Exter से Verna तक मिल रहा ₹85,000 तक का फायदा

साल खत्म होते ही Hyundai का धमाका ऑफर, Exter से Verna तक मिल रहा ₹85,000 तक का फायदा

Hyundai Year End Offer 2025: साल 2025 खत्म होने से पहले Hyundai ने कार खरीदने वालों के लिए जबरदस्त तोहफा दे दिया है। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर में अपने पॉपुलर मॉडल्स पर ₹85,000 तक के Year-End Discounts की घोषणा कर दी है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट स्कीम्स शामिल हैं। गौरतलब है कि ये सभी ऑफर्स कम समय के लिये उपलब्ध हैं। तो अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से मिस नहीं करना चाहिए।

Hyundai Year End Offer 2025: पॉपुलर मॉडल्स पर ₹85,000 तक का डिस्काउंट

Hyundai Motor India ने दिसंबर महीने को ग्राहकों के लिए और खास बनाने के लिए एक बड़ा ऑफर कैंपेन शुरू किया है। बता दें कि हर वर्ष के अंत में कार खरीदारी बढ़ जाती है और Hyundai चाहती है कि ग्राहक कम कीमत में अपनी पसंदीदा कार घर ले जा सकें।

हालाकि लाभ की राशि शहर, डीलरशिप और स्टॉक पर निर्भर करेगी, इसलिए कंपनी ने खरीदारों को सलाह दी है कि वे नजदीकी शोरूम से फाइनल Hyundai Year End Offer 2025 की पुष्टि जरूर करें।

Aura पर ₹33,000 तक का डिस्काउंट

Hyundai की कॉम्पैक्ट सेडान Aura इस महीने आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी ने पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरियंट पर ₹33,000 तक की छूट का ऐलान किया है। खास बात है कि ₹5.98 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह सेडान पहली बार कार खरीदने वालों और छोटे परिवारों के बीच काफी पसंद की जाती है।

ये भी पढ़ें: अब मारुति की लग्जरी SUV हुई और सस्ती, मिल रहा ₹2.10 लाख का डिस्काउंट और 1200Km का रेंज 

गौरतलब है कि Aura अपने फीचर्स, माइलेज और बजट-फ्रेंडली प्राइसिंग की वजह से लगातार अपनी कैटेगरी में मजबूत विकल्प बनी हुई है।

Alcazar SUV पर ₹40,000 तक बचत

Hyundai Alcazar इस महीने जबरदस्त दिसंबर ऑफर का हिस्सा बन चुकी है, जिसमें खरीदारों को ₹40,000 तक की बचत मिल रही है। बता दें कि यह तीन-रो वाली प्रीमियम एसयूवी पेट्रोल और डीज़ल दोनों ताक़तवर इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसमें 160hp वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 116hp वाला 1.5-लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जो इसे लंबी यात्रा और फैमिली राइड के लिए परफेक्ट बनाता है।

₹14.47 लाख से ₹20.96 लाख की कीमत रेंज में मिलने वाली अलकाज़र अब अपने इस त्योहार जैसे ऑफर की वजह से खरीदारों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन गई है।

Grand i10 Nios पर ₹70,000 तक का डिस्काउंट

Grand i10 Nios खरीदने का इससे अच्छा समय शायद ही मिले, क्योंकि Hyundai ने इस कार पर पूरे ₹70,000 तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे दिया है। बता दें कि यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है और सिटी में चलाने के लिए काफी किफायती मानी जाती है।

इसका पेट्रोल इंजन 83hp की ताकत देता है, जबकि सीएनजी वैरिएंट 69hp के साथ बढ़िया माइलेज प्रदान करता है। गौरतलब है कि ग्रैंड i10 निओस की कीमत सिर्फ ₹5.47 लाख से शुरू होती है, जो इसे बजट में अच्छी फीचर वाली कार ढूंढ रहे खरीदारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।

ये भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन टाटा के गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, Nexon, Altroz, Punch, Harrier और Safari पर 1.4 लाख रुपये तक का छूट

Hyundai i20 में मिल रहा ₹70,000 तक फायदा

Hyundai की प्रीमियम हैचबैक i20 और इसकी स्पोर्टी वैरिएंट i20 एन लाइन दिसंबर महीने में जोरदार छूट के साथ ग्राहकों को लुभा रही हैं। बता दें कि कंपनी इस मॉडल पर ₹70,000 तक का डिस्काउंट दे रही है, जिससे खरीदारों के लिए यह बेहद लाभदायक मौका बन गया है।

Hyundai i20 में 83hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और एन लाइन में 120hp का दमदार टर्बो इंजन मिलता है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी पावरफुल बनाता है। गौरतलब है कि इसकी कीमतें ₹6.87 लाख से ₹11.46 लाख के बीच हैं, ऐसे में जो लोग स्टाइल, फीचर्स और स्पोर्टी ड्राइव का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।

Hyundai Verna पर ₹75,000 तक की बड़ी छूट

कंपनी की मशहूर सेडान Hyundai Verna इस महीने ₹75,000 तक की बचत के साथ घर लाई जा सकती है। खास बात है कि यह कार 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दोनों में मिलती है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.69 लाख है।

Hyundai Exter पर सबसे ज्यादा ₹85,000 तक का फायदा

Hyundai Exter दिसंबर ऑफर्स की सबसे दमदार डील बनकर उभरी है। ग्राहकों को इस छोटी एसयूवी पर ₹85,000 तक का भारी फायदा मिल सकता है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में आती है और इसकी कीमत ₹5.49 लाख से ₹9.33 लाख के बीच है। गौरतलब है कि शहर में चलाने वालों के लिए एक्स्टर एक किफायती और फीचर-भरपूर कॉम्पैक्ट एसयूवी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: नई कार लेने का सपना अब होगा पूरा, Skoda के गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट; Kodiaq, Kushaq और Slavia पर ₹5.8 लाख तक की छूट

सीमित समय के लिए मौजूद है Hyundai Year End Offer 2025

बता दें की Hyundai Year End Offer 2025 ग्राहकों के लिए साल के अंत में एक शानदार अवसर लेकर आए हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर 2025 तक या स्टॉक खत्म होने तक ही उपलब्ध रहेंगे। इसलिए नया वाहन खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए यह सही समय है।

Jai Jagdamba News Whatsapp