इस IPL स्टेडियम में मैच देखने का है मूड? जानिए टिकट बुक करने का आसान तरीका और पूरा मैच शेड्यूल

इस IPL स्टेडियम में मैच देखने का है मूड? जानिए टिकट बुक करने का आसान तरीका और पूरा मैच शेड्यूल

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2026 का शेड्यूल जारी होते ही टिकट को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। अगर आप भी इस बार स्टेडियम में बैठकर मैच का रोमांच महसूस करना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि IPL 2026 Ticket Booking ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे होगी और कब से टिकट मिलना शुरू होंगे।

कब होगी IPL 2026 की शुरुआत?

IPL 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा, जहां मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे।

पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। हालांकि टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीख तय होने के बाद बाकी मैचों का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

पहले चरण में किन शहरों में होंगे मैच

मैच संख्यातारीखदिनसमयघरेलू टीमविपक्षी टीमस्थान
128/03/26शनिवार7:30 PMसनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइट राइडर्सहैदराबाद
229/03/26रविवार7:30 PMचेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटंसचेन्नई
330/03/26सोमवार7:30 PMदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबाददिल्ली
431/03/26मंगलवार7:30 PMपंजाब किंग्समुंबई इंडियंसन्यू चंडीगढ़
501/04/26बुधवार7:30 PMराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपर जायंट्सगुवाहाटी
602/04/26गुरुवार7:30 PMचेन्नई सुपर किंग्सपंजाब किंग्सचेन्नई
703/04/26शुक्रवार7:30 PMमुंबई इंडियंसगुजरात टाइटंसमुंबई
804/04/26शनिवार3:30 PMलखनऊ सुपर जायंट्सरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुलखनऊ
904/04/26शनिवार7:30 PMसनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्सहैदराबाद
1005/04/26रविवार3:30 PMगुजरात टाइटंसरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुअहमदाबाद
1105/04/26रविवार7:30 PMरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुमुंबई इंडियंसबेंगलुरु
1206/04/26सोमवार7:30 PMगुवाहाटीकोलकातागुवाहाटी
1307/04/26मंगलवार7:30 PMचेन्नईदिल्ली कैपिटल्सचेन्नई
1408/04/26बुधवार7:30 PMअहमदाबादकोलकाता नाइट राइडर्सअहमदाबाद
1509/04/26गुरुवार7:30 PMहैदराबादराजस्थान रॉयल्सहैदराबाद
1610/04/26शुक्रवार7:30 PMरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदिल्ली कैपिटल्सबेंगलुरु
1711/04/26शनिवार3:30 PMकोलकाता नाइट राइडर्सराजस्थान रॉयल्सकोलकाता
1811/04/26शनिवार7:30 PMगुवाहाटीपंजाब किंग्सगुवाहाटी
1912/04/26रविवार3:30 PMचेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ सुपर जायंट्सचेन्नई
2012/04/26रविवार7:30 PMमुंबई इंडियंसकोलकाता नाइट राइडर्समुंबई

IPL 2026 के पहले चरण के मुकाबले देश के 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इस चरण में चार डबल हेडर मुकाबले भी होंगे।

यानी एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू होगा जबकि शाम का मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा। उस दिन दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे।

कई टीमें अलग-अलग शहरों में खेलेंगी घरेलू मैच

इस बार कई टीमों ने अपने घरेलू मुकाबले अलग-अलग शहरों में खेलने का फैसला किया है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के फैंस को मैच देखने का मौका मिलेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पांच घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलेगी जबकि दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे।

पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में चार मैच खेलेगी और तीन मुकाबले धर्मशाला में होंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू अभियान की शुरुआत गुवाहाटी से करेगी। टीम यहां चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के चार मुकाबले जयपुर में होंगे।

IPL 2026 Ticket Booking कैसे करें ऑनलाइन?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी आधिकारिक रूप से टिकट बिक्री की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीदे जा सकेंगे।

BookMyShow की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के घरेलू मैचों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इसके अलावा Zomato की District ऐप पर भी IPL 2026 टिकट के लिए अलग पेज बनाया गया है।

टिकट खरीदने के लिए (IPL 2026 Ticket Booking) पहले BookMyShow या District ऐप पर जाकर मैच खोजा जाएगा। इसके बाद स्टेडियम का सीट मैप देखकर अपनी पसंद की सीट चुनी जा सकती है। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई या डिजिटल वॉलेट से किया जा सकता है। सफल भुगतान के बाद टिकट ईमेल या मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

IPL 2026 टिकट ऑफलाइन कैसे खरीदें?

अगर कोई फैन ऑनलाइन टिकट नहीं लेना चाहता तो वह ऑफलाइन भी टिकट खरीद सकता है। इसके लिए स्टेडियम के अधिकृत टिकट काउंटर या तय किए गए रिटेल आउटलेट पर जाना होगा। आमतौर पर मैच से कुछ दिन पहले टीमों की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर टिकट काउंटर की जानकारी जारी की जाती है।

टिकट खरीदते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे वैध पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा। काउंटर पर सीट की उपलब्धता के अनुसार टिकट दिया जाएगा और भुगतान नकद, कार्ड या डिजिटल वॉलेट से किया जा सकता है। भुगतान पूरा होने के बाद टिकट वहीं से मिल जाएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp