Travel Without Passport: ये हैं दुनियाँ के वो खास देश जहां बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं भारतीय नागरिक, जानिए क्या है नियम

Best Places for Indian Citizens to Travel Without Passport
1 min read

Travel Without Passport: यात्रा करना हम सभी के लिए रोमांच और उत्साह से भरा होता है। चाहे देश के अलग-अलग राज्यों में घूमना हो या विदेश की धरती पर कदम रखना, हर किसी के लिए यह एक यादगार अनुभव होता है। लेकिन विदेश यात्रा की बात आते ही सबसे बड़ी चिंता होती है पासपोर्ट और वीज़ा की औपचारिकताएं। लेकिन अब भारतीय नागरिकों के पास ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जहां वे पासपोर्ट के बिना यात्रा कर सकते हैं। जी हां, यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह सच है।

Travel Without Passport: यहाँ कर सकते हैं भारतीय नागरिक बिना पासपोर्ट के यात्रा

भारतीय पासपोर्ट की ताकत भले ही अभी सीमित हो, लेकिन Henley Passport Index के अनुसार भारत का पासपोर्ट पावर 122वें स्थान पर है और भारतीय नागरिक 59 देशों में बिना वीज़ा प्रवेश कर सकते हैं। और इनमें से कुछ खास जगहें ऐसी भी हैं जहां भारतीय नागरिक बिना पासपोर्ट के यात्रा कर सकते हैं। खास बात यह भी है कि ये गंतव्य भारत से बेहद करीब हैं और यहां की संस्कृति, भाषा और खान-पान भारतीयों से काफी मेल खाते हैं। जिससे यात्रियों को न तो ज्यादा खर्च करना पड़ता है और न ही पासपोर्ट बनवाने की लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता है।

नेपाल यात्रा

भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल घूमना बेहद आसान है क्योंकि यहां जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं (Nepal Travel Without Passport) होती है। आपको केवल वोटर आईडी या आधार कार्ड साथ रखना होता है। खास बात यह है कि सड़क मार्ग और हवाई यात्रा दोनों के लिए यही नियम लागू है। नेपाल धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर देश है, जहां आप पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा झील और काठमांडू दरबार स्क्वायर जैसे प्रसिद्ध स्थलों की सैर कर सकते हैं। मार्च से मई और सितंबर से नवंबर का मौसम यहां पर्यटन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें: श्री सांवलिया सेठ मंदिर का खुला खजाना, भंडार से निकला इतना कैश और सोना-चांदी की देख दंग रह जाएंगे आप

भूटान यात्रा

बता दें कि भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश कहा जाता है और भारतीय यहां भी पासपोर्ट के बिना यात्रा (Travel Without Passport) कर सकते हैं। हालांकि यहां प्रवेश के लिए यात्रियों को एंट्री परमिट लेना जरूरी होता है, जो आसानी से इमिग्रेशन ऑफिस से मिल जाता है। रोड से यात्रा करने वालों के लिए वोटर आईडी या आधार कार्ड ही पर्याप्त है, जबकि हवाई मार्ग से आने वालों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है। भारतीय नागरिक यहां बिना वीज़ा 14 दिन तक रुक सकते हैं। थिम्फू, पारो वैली और टाइगर नेस्ट मठ भूटान के लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

करतारपुर कॉरिडोर

भारत से बिना पासपोर्ट विदेश यात्रा का तीसरा बड़ा विकल्प है करतारपुर साहिब कॉरिडोर। यह खास कॉरिडोर नवंबर 2019 में खोला गया था ताकि भारतीय श्रद्धालु आसानी से करतारपुर गुरुद्वारा साहिब (पाकिस्तान) के दर्शन कर सकें। यहां जाने के लिए पासपोर्ट जरूरी नहीं है, लेकिन यात्रियों को पहले से ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। गौरतलब है कि प्रवेश केवल गुरुद्वारा परिसर तक ही सीमित है। यह स्थल सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की समाधि से जुड़ा है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है।

ये भी पढ़ें: इस त्योहार घर जाने का खर्च अब होगा सस्ता, IRCTC दे रहा है रेल्वे टिकट की बुकिंग पर 20% का छूट; जानें बुकिंग की तारीखें, नियम और जरूरी शर्तें

59 देशों में बिना वीज़ा प्रवेश कर सकते हैं भारतीय नागरिक

भारतीय नागरिक अब दुनिया के 59 देशों में बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं। इसमें नेपाल, भूटान, मालदीव, थाईलैंड और मलेशिया जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन शामिल हैं। खास बात है कि हाल ही में फिलीपींस और श्रीलंका को भी इस सूची में जोड़ा गया है। आपको बता दें कि भारतीय पासपोर्ट धारक अब अंगोला, फिजी, ईरान, जमैका, मॉरीशस और रवांडा जैसे देशों में भी आसानी से घूम सकते हैं। यह कदम भारत की पासपोर्ट स्ट्रेंथ को और मजबूत बनाता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →