200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 7,600mAh बैटरी संग iQoo Z11 Turbo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 7,600mAh बैटरी संग iQoo Z11 Turbo लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQoo Z11 Turbo Launch: iQoo ने एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने अपनी Z-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए चीन में Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। यह iQoo का पहला फोन है जिसमें 200MP का जबरदस्त कैमरा और 7,600mAh की जबरदस्त बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इस तगड़े स्मार्टफोन की फीचर और बाकी डीटेल।

iQoo Z11 Turbo Specifications

बता दें की iQoo Z11 Turbo डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में सीधा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है। इसमें 6.59-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी। स्क्रीन पर Schott Shield ग्लास की सुरक्षा दी गई है।

ये भी पढ़ें: इस Republic Day Sale में Amazon ला रहा है सबसे सस्ते Smartphone Deals, बजट से प्रीमियम तक देखें लिस्ट

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है, साथ ही Android 16 आधारित Origin OS 6 का सपोर्ट है।

कैमरा

कैमरा इसका सबसे बड़ा हाईलाइट है, क्योंकि यह iQoo का पहला फोन है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS और f/1.88 अपर्चर के साथ आता है, वहीं 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें: 20MP फ्रंट कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट के साथ Poco M8 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स

बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स

बैटरी के मामले में इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, हालाकी चार्जिंग स्पीड को लेकर 100W और 11W के दावे थोड़े कन्फ्यूज करते हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट और IP68 + IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित बनाती है।

इस स्मार्टफोन में नया Ice Dome डुअल-मेश कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो तापमान को 15 डिग्री सेल्सियस तक कम करने का दावा करता है।

iQoo Z11 Turbo की कीमत और उपलब्धता

iQoo Z11 Turbo को चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2699 युआन (करीब ₹34,960) रखी गई है।
यह स्मार्टफोन 15 जनवरी से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने भारत या ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Motorola Signature Series का टीज़र हुवा रीलिज, फोन में मिलेगा 16GB रैम, धांसू परफॉर्मेंस और ट्रिपल कैमरा

Jai Jagdamba News Whatsapp