Hunter 350 को टक्कर देने आई नई रेट्रो बाइक Jawa 42, जानिए इंजन से लेकर कीमत तक पूरी डीटेल

Hunter 350 को टक्कर देने आई नई रेट्रो बाइक Jawa 42, जानिए इंजन से लेकर कीमत तक पूरी डीटेल

Jawa 42 Ivory White Launch: अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो सड़क पर अलग दिखे और क्लासिक अंदाज़ भी बरकरार रखे, तो यह अपडेट आपके लिए है। दरसल जावा कंपनी ने अपनी पॉपुलर नियो क्लासिक बाइक Jawa 42 को नए Ivory White शेड में लॉन्च कर दिया है। खास बात है की यह नया रंग युवाओं और रेट्रो लुक पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर लाया गया है।

हालाकी मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन स्टाइल और विजुअल अपील के मामले में यह अपडेट काफी अहम माना जा रहा है।

क्या बदला है नए Jawa 42 Ivory White में?

नए Jawa 42 Ivory White वेरिएंट में कंपनी ने सिर्फ स्टाइल पर फोकस किया है, मैकेनिकल सेटअप में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। बता दें की इंजन, फीचर्स और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही रखे गए हैं, यानी राइडिंग अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा। इस नए शेड में सॉफ्ट पेस्टल टोन बॉडीवर्क के साथ चेकर फ्लैग ग्राफिक्स और कॉन्ट्रास्ट बैजिंग दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और रेट्रो फील देती है।

डेकल्स में विंटेज और मॉडर्न डिजाइन का अच्छा मेल दिखता है। कंपनी पहले से वेगा व्हाइट, नेब्युला ब्लू, वॉयेजर रेड, कॉस्मिक कार्बन, ओडिसी ब्लैक और स्टारशिप ब्लू जैसे रंग ऑफर कर रही थी। अब आइवरी व्हाइट (Ivory White) जुड़ने से ग्राहकों को एक और अलग विकल्प मिल गया है।

Jawa 42 के सिग्नेचर एलिमेंट्स जैसे टियर ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक और ऑफसेट इंस्ट्रूमेंट कंसोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी बाइक का क्लासिक डीएनए बरकरार है। यह अपडेट उन खरीदारों के लिए ज्यादा मायने रखता है जो शो रूम में अलग दिखने वाली बाइक चाहते हैं।

नये Jawa 42 का इंजन और परफॉर्मेंस

Jawa 42 में वही 294 cc का लिक्विड कूल्ड J Panther इंजन मिलता है। यह इंजन 26.94 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 26.84 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है की रिफाइंड NVH लेवल, बेहतर गियरिंग और थ्रॉटल मैपिंग के कारण राइडिंग अनुभव पहले से स्मूद है।

इसके अलावा असिस्ट एंड स्लिपर क्लच भी दिया गया है जो शहर में राइडिंग और डाउनशिफ्टिंग के दौरान मददगार साबित होता है। हालाकी इंजन आउटपुट में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन ब्रांड इस सेटअप को बैलेंस्ड और रिफाइंड बताता है।

Jawa 42 Ivory White की एक्स-शोरूम कीमत कितनी है?

नए Jawa 42 Ivory White वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये तय की गई है। इसी कीमत के आसपास इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 और Honda CB350 जैसी बाइकों से होता है। दिलचस्प बात यह है की स्पेसिफिकेशन के मामले में बड़ा अंतर नहीं है, ऐसे में कई बार ग्राहक रंग और स्टाइल के आधार पर फैसला लेते हैं

शो रूम में जब कीमत लगभग बराबर हो तो यूनिक कलर और विजुअल अपील ही डिसाइडिंग फैक्टर बन जाता है। युवा खरीदारों के लिए यह फैक्टर काफी अहम होता है।

Jawa 42 vs Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350

स्पेसिफिकेशनJawa 42 (Ivory White)RE Hunter 350Honda CB350
इंजन294cc, लिक्विड कूल्ड349cc, एयर-ऑयल कूल्ड348cc, एयर कूल्ड
अधिकतम पावर26.94 hp20.2 hp20.8 hp
पीक टॉर्क26.84 Nm27 Nm30 Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड5 स्पीड5 स्पीड
क्लचअसिस्ट और स्लिपरअसिस्ट और स्लिपरअसिस्ट और स्लिपर
एक्स-शोरूम कीमत (लगभग)₹1.85 लाख₹1.50 – ₹1.75 लाख₹2.00 लाख से ऊपर
सेगमेंट पहचाननियो-क्लासिक, रेट्रो स्टाइलयूथ रोडस्टर रेट्रोक्लासिक प्रीमियम रेट्रो

ओनरशिप और रीसेल वैल्यू पर क्या असर पड़ेगा?

भारत में नियो क्लासिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में हल्के और अलग रंगों की रीसेल वैल्यू अक्सर बेहतर देखी गई है। यूनिक शेड्स बाइक को भीड़ से अलग बनाते हैं और सेकंड हैंड मार्केट में भी एक्सक्लूसिव फील देते हैं। कंपनी की ओर से 4 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी दी जाती है।

देशभर में 450 से ज्यादा सर्विस टचप्वाइंट उपलब्ध हैं। यानी ओनरशिप कॉस्ट में कोई बदलाव नहीं है। यह अपडेट पूरी तरह विजुअल अपील और परसेप्शन पर आधारित है।

Jai Jagdamba News Whatsapp