खेसारी लाल यादव का बड़ा खुलासा, तेजस्वी यादव को जिताने का करेंगे प्रयास, पत्नी के नामांकन पर चल रही है चर्चा
Khesari Wife Nomination: भोजपुरी के चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव बुधवार को पटना पहुंचे और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर साफ बयान दिया कि इस बार वे व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें, नामांकन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर रखी गई है और इसके बीच भी कई सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं, ऐसे में Khesari Lal Yadav के बयान ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
पत्नी को 4 दिन से मना रहे हैं खेसारी (Khesari Wife Nomination)
Khesari Lal Yadav ने मीडिया से कहा कि वह अपनी पत्नी को 4 दिन से मनाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनकी पत्नी राजी हो जाती हैं तो वे उनका नामांकन (Khesari Wife Nomination) दाखिल कराएंगे, नहीं तो वे RJD के लिए सक्रिय प्रचार करेंगे। खास तौर पर उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं और दो बच्चों की मां हैं, इसलिए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ख्याल रखना जरूरी है। गौरतलब है कि खेसारी ने यह भी कहा कि वे किसी तरह का दबाव नहीं बना रहे, निर्णय उनकी पत्नी का होगा।
ये भी पढ़ें: JDU की पहली उम्मीदवार सूची जारी, नीतीश कुमार ने उतारे 3 बाहुबली, इन 57 चेहरों पर लगा दांव
खेसारी का संदेश “…लोगों में डर पैदा होगा”
#WATCH | पटना: भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ें, मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं। अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया(तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा।” pic.twitter.com/QRbgsnJmQo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
हालाकि Khesari Lal Yadav खुद चुनाव मैदान में नहीं उतर रहे, फिर भी उन्होंने बदलाव की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उनकी भाषा में, “बदलाव होना चाहिए तभी लोगों में डर पैदा होगा कि अगर काम नहीं किया तो बदल दिए जाएंगे।”
वह इस बार भी जनता तक यही संदेश पहुंचाने की बात कर रहे हैं कि नेताओं को जवाबदेह होना चाहिए। इससे साफ है कि खेसारी केवल स्टार नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर भी अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव को जिताने का करेंगे प्रयास
खेसारी ने यह भी खुलकर कहा कि लालू परिवार से उनके परिवार जैसे संबंध हैं और अगर उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़तीं तो वह RJD के लिए पूरा प्रचार करेंगे और भइया तेजस्वी यादव को जिताने की कोशिश करेंगे। बता दें कि राज्य की सियासत में गठबंधन और सीट-बंटवारे की चर्चाएँ तेज हैं, ऐसे में स्टार प्रचारकों का रुख मायने रखता है।
बता दें की खेसारी के बयान का असर क्षेत्रीय वोटो में किस तरह दिखेगा, यह चुनाव के आख़िरी पन्नों में ही साफ होगा। खास तौर पर उन सीटों पर जहां स्थानीय पहचान और फिल्मी पहचान का असर होता है, वहाँ Khesari Lal Yadav जैसे चेहरे का प्रचार महत्वपूर्ण माना जाता है। हालाँकि, राजनीति और परिवार का मेल-जोल हमेशा से जटिल रहा है और इस बार भी वही दृश्य दिख सकता है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
