Monsoon in India 2025: देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में बारिश और तुफान का अलर्ट जारी

Heavy monsoon in India 2025: rain and cyclone alert across Indian states
1 min read

Monsoon in India 2025: भारत में मानसून ने तेजी से रफ्तार पकड़ लीया है। दक्षिण भारत से शुरू होकर यह मानसून अब उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच चुका है। देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, हवाएं और गरज के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में IMD Weather Alert जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Monsoon in India 2025: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, वहीं कल कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

यूपी में ओलावृष्टि का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी गरज के साथ वर्षा की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें- बार-बार के रिचार्ज से हैं परेशान? अब साल भर किजिए टेंशन फ्री कॉलिंग, ₹1748 में मिल रहा धमाकेदार ऑफर!

बंगाल की खाड़ी में दबाव, चक्रवात की चेतावनी

इस बार बंगाल की खाड़ी का मौसम भी चर्चा में है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि वहां कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिससे समुद्री क्षेत्रों में चक्रवात बनने की आशंका है। इसके चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और अन्य तटीय क्षेत्रों में चक्रवात चेतावनी संकेत जारी किए गए हैं।

किन बंदरगाहों पर जारी है चक्रवात चेतावनी?

मौसम विभाग ने चेन्नई, नागापट्टिनम, पुडुचेरी, कराईकल, एन्नोर, कट्टुपल्ली और कुड्डालोर जैसे 7 बंदरगाहों पर चक्रवात चेतावनी संख्या 1 जारी की है। वहीं पंबन और तूतीकोरिन बंदरगाहों के लिए चेतावनी संख्या 3 घोषित की गई है।

इसे भी पढ़ें- केमिकल वाले टूथपेस्ट को आज ही कहें अलविदा, घर पर बनाएं प्राकृतिक टूथपेस्ट, दांत बनेंगे चमकदार और मजबूत

केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अनुमान

दक्षिण भारत के केरल और लक्षद्वीप क्षेत्रों में तेज पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे वहां 29 और 30 मई को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 31 मई से 2 जून तक केरल के कुछ जिलों में फिर से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा, एर्नाकुलम, कोट्टायम, इडुक्की, कोझीकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार

जहां एक ओर देशभर में मानसून राहत दे रहा है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। अगले दो दिनों में कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें- पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, बक्सर में पूर्व फौजी ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या

मौसम के लिहाज से काफी अहम रहेंगे आने वाले कुछ दिन

इस वर्ष मानसून की शुरुआत ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। एक ओर जहां कुछ राज्यों को बारिश से राहत मिली है, वहीं तटीय क्षेत्रों में चक्रवात और उत्तर भारत में तेज हवाएं चिंता का कारण बन रही हैं। IMD Weather Alert के अनुसार, आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहेंगे। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

इसे भी पढ़ें- 

अब महज़ ₹8000 में घर ले जाएं चमचमाती Royal Enfield Hunter 350, जानें लोन और EMI की पूरी डिटेल

अब बिना जाम के होगा उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर, बक्सर में 368 करोड़ की परियोजना का निर्माण कार्य शुरू

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Monsoon in India 2025: देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में बारिश और तुफान का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *