मोंथा तूफान के आगे धीमी पड़ी बिहार मे चुनावी प्रचार, नीतीश-तेजस्वी समेत कई नेताओं की सभाएं रद्द
Motha Impact on Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अब अंतिम दौर में है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन बिहार चुनाव प्रचार में ‘मोंथा’ तूफान का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने नेताओं के चुनावी अभियान की रफ्तार धीमी कर दी है।
खास तौर पर शुक्रवार को कई स्टार प्रचारकों की सभाएं बारिश और खराब हेलीपैड की वजह से रद्द करनी पड़ीं। हेलीकॉप्टर से प्रचार करने वाले नेताओं को मजबूरन सड़क मार्ग से जाना पड़ा, जिससे कार्यक्रमों में देरी और रद्दीकरण देखने को मिला।
नीतीश और तेजस्वी के हेलीकॉप्टर नहीं भर सकें उड़ान
गौरतलब है कि शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में बारिश के चलते (Motha Impact on Bihar Election) सभा स्थल के पास बने हेलीपैड की स्थिति बेहद खराब थी। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई नेता हेलीकॉप्टर से उड़ान नहीं भर सके।
ये भी पढ़ें: बिहार में एनडीए का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त बिजली, महिला करोड़पति योजना समेत 25 बड़े वादे
इसके बावजूद नीतीश कुमार और कुछ अन्य नेताओं ने हार नहीं मानी और सड़क मार्ग से सभा स्थलों तक पहुंचे। वहीं कई अन्य नेताओं को अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़े।
सिर्फ दो हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बुक कराए गए 16 हेलीकॉप्टरों में से केवल दो ही उड़ान भर सके। बाकी हेलीकॉप्टर पटना एयरपोर्ट के हैंगर में ही खड़े रहे। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर में सभाएं कीं, जबकि बाकी स्थानों पर हेलीपैड गीला होने की वजह से हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी हेलीकॉप्टर से प्रचार करने में दिक्कत आई। वे उड़ान नहीं भर सके। वहीं दिल्ली से आई रेखा गुप्ता को भी कई जगहों पर सभा करनी थी, लेकिन वह सिर्फ एक जगह प्रचार कर सकीं और फिर वापस पटना लौट गईं।
ये भी पढ़ें: बिहार की इस सीट पर NDA का बड़ा खेल, निर्दलीय उम्मीदवार अंकित का करेगी समर्थन
मोंथा तूफान ने बिहार चुनावी अभियान की पूरी तस्वीर बदल दी है (Motha Impact on Bihar Election)। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि एनडीए और महागठबंधन दोनों को अपने स्टार प्रचारकों की सभाओं में कटौती करनी पड़ी है। बारिश और खराब मौसम के कारण कई सभाएं रद्द हो रही हैं, जिससे अब पार्टियां सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय हो गई हैं।
खासकर युवा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन प्रचार पर जोर बढ़ गया है। बता दें कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि प्रचार क्रमशः 4 और 9 नवंबर को थम जाएगा। ऐसे में हर पल अब पार्टियों के लिए कीमती बन गया है, लेकिन तूफान ने नेताओं की चुनावी योजनाओं में बड़ी रुकावट डाल दी है।
पटना में दृश्यता और हवा की रफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना की दृश्यता 2000 मीटर रही और 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। उड़ान भरने में कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन सभा स्थलों के पास बने हेलीपैड पर पानी भर जाने के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, RJD में लौटने से बेहतर मौत, तेजस्वी को लेकर कही ये बात
इससे स्पष्ट है कि Motha Impact on Bihar Election ने राजनीतिक दलों को रणनीतिक रूप से प्रभावित किया है और कई नेताओं को अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़े हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
