बिहार में महागठबंधन का बड़ा ऐलान, तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम, जानिए पूरी रणनीति

Mahagathbandhan Tejashwi Yadav CM Face Bihar
1 min read

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज बड़ा मोड़ आया है। महागठबंधन ने गुरुवार, 23 अक्टूबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस (Tejashwi Yadav CM Face) होंगे। वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया गया। बता दें, इस ऐतिहासिक मौके पर महा-गठबंधन के कई बड़े नेता और कांग्रेस के अशोक गहलोत समेत लेफ्ट पार्टियों के कई नेता भी मौजूद रहे।

Tejashwi Yadav CM Face: बिहार की जनता और विकास पर तेजस्वी का फोकस

एक तरफ जहां तेजस्वी यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री (Tejashwi Yadav CM Face) के रूप में देखा जा रहा है, वहीं  प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होनें  कहा  कि उनका फोकस मुख्यमंत्री पद पर नहीं, बल्कि बिहार के विकास और जनता के हित पर है। उन्होंने कहा,

“सीएम चेहरे को लेकर आप लोग बेताब थे, लेकिन हम लोग नहीं। हमारी सरकार का एजेंडा तय करेगा कि बिहार कैसे चलेगा, मुख्यमंत्री नहीं।”

ये भी पढ़ें: नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग में BJP की एंट्री, बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे तीन दिग्गज सांसद; जानिए कौन हैं वो नेता और बीजेपी की पूरी रणनीति

तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि भाजपा ने तय कर लिया है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और उनकी सरकार केवल घोषणाओं की नकल करती रही है। तेजस्वी ने इसे “नकलची सरकार” करार दिया और कहा कि आज बिहार में भ्रष्टाचार और अफसरशाही चरम पर है।

भाजपा और एनडीए पर तीखा हमला

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह बिहार में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने महिलाओं को 10 हजार रुपये की घूस देने की कोशिश की और जदयू के साथ अन्याय किया। उन्होंने आगे कहा,

“भाजपा के बड़े-बड़े मुख्यमंत्री बिहार आ रहे हैं, RSS के लोग आ रहे हैं, लेकिन किसी ने अब तक बिहार को लेकर कोई विजन नहीं बताया। हमारी सरकार बनेगी तो लोग एजेंडा तय करेंगे।”

ये भी पढ़ें: पत्नी ने मना किया तो खुद संभाली कमान, छपरा से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव

पोस्टरों में दिखा तेजस्वी का ही चेहरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले केवल तेजस्वी यादव के पोस्टर लगाए गए थे। हालाकि भाजपा ने इसे लेकर तंज कसा कि RJD राहुल गांधी को साइडलाइन कर रही है। वहीं कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि “वोट तो राहुल गांधी के चेहरे पर ही मिलेगा, तेजस्वी के चेहरे पर नहीं।”

बता दें की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ सियासी बदलाव भी नजर आए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को अंतिम समय में आलवारू की कुर्सी पर बैठाया गया। वहीं तेजस्वी यादव और अशोक गहलोत के बीच बंद कमरे में चर्चा भी हुई।

ये भी पढ़ें: कभी भाजपा का गढ़ रहा बिहार का यह इलाका, अब चुनाव से पहले ही BJP का पत्ता हुवा साफ

गौरतलब है कि लंबे समय से तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने की अटकलें थीं। सीटों के बंटवारे पर भी लंबी चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब सभी प्रमुख मुद्दों पर महागठबंधन में समझौता बनता हुआ दिख रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →