Bihar NDA Manifesto 2025: बिहार में एनडीए का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ रोजगार, मुफ्त बिजली, महिला करोड़पति योजना समेत 25 बड़े वादे

Bihar NDA Manifesto 2025
1 min read

Bihar NDA Manifesto 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) ने शुक्रवार को अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। यह कार्यक्रम पटना के होटल मौर्य में आयोजित किया गया, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को संबोधित किया। इस घोषणा पत्र में एनडीए ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े 25 प्रमुख वादे किए हैं, जिनमें से कई योजनाएं युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित हैं।

Bihar NDA Manifesto 2025: 1 करोड़ रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस

एनडीए के संकल्प पत्र (Bihar NDA Manifesto 2025) में सबसे बड़ा वादा है, 1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर। इसके साथ ही कौशल जनगणना करके युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार देने की बात कही गई है। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोलने का वादा किया गया है ताकि बिहार को ग्लोबल स्किलिंग हब बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: कभी डर का नाम थे बिहार के ये बाहुबली, अब उनके बच्चे कर रहे हैं समाज का नाम रोशन

महिलाओं के लिए भी कई अहम घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता मिलेगी।
  • 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • ‘महिला मिशन करोड़पति’ के तहत चयनित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में सरकार काम करेगी।

किसानों के लिए ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’

किसानों के लिए एनडीए ने घोषणा की है कि कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को सालाना ₹3,000 यानी कुल ₹9,000 का लाभ मिलेगा। इसके अलावा:

  • एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश होगा।
  • पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद की जाएगी।
  • ‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ और ‘बिहार दुग्ध मिशन’ जैसी योजनाओं के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
  • 5 मेगा फूड पार्क और 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य रखा गया है।

बुनियादी ढांचा और मेट्रो सेवा से जुड़े बड़े ऐलान

एनडीए ने अपने Bihar NDA Manifesto 2025 में बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत करने की बात कही है, जिसके तहत-

  • 7 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
  • 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का वादा किया गया है।

‘न्यू पटना’ में ग्रीनफील्ड शहर बसाने के साथ-साथ सीतामढ़ी में ‘सीतापुरम’ आध्यात्मिक नगरी विकसित करने की योजना है।

ये भी पढ़ें: मोकामा में फिर भड़का बाहुबली राजनीति का संग्राम, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग में बड़े बदलाव की तैयारी

एनडीए ने बिहार के विकास का नया ब्लूप्रिंट पेश करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्रों में कई अहम वादे किए हैं। Bihar NDA Manifesto 2025 (संकल्प पत्र) के अनुसार अब गरीब परिवारों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। स्कूलों में आधुनिक स्किल लैब और पौष्टिक नाश्ते की सुविधा दी जाएगी।

साथ ही, राज्य में एक ‘एजुकेशन सिटी’ की स्थापना कर 5000 करोड़ रुपये से सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में हर जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वस्तरीय मेडिसिटी, और बाल चिकित्सा व ऑटिज्म के लिए विशेष अस्पताल बनाए जाने की योजना है।

वहीं, उद्योग के क्षेत्र में ‘विकसित बिहार औद्योगिक मिशन’ के तहत ₹1 लाख करोड़ के निवेश से हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 10 नए औद्योगिक पार्क, और ग्लोबल वर्कप्लेस मॉडल पर आधारित औद्योगिक ढांचा तैयार किया जाएगा।

मुफ्त राशन, बिजली और पेंशन की गारंटी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें हर गरीब परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और 50 लाख नए पक्के मकान देने का वादा शामिल है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहारा देने की बात कही गई है। एनडीए ने पांच वर्षों में बिहार को ‘बाढ़ मुक्त राज्य’ बनाने के लिए फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड गठित करने का भी संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा ऐलान, 20 दिन में हर परिवार को नौकरी, महिलाओं को मिलेगा ₹30,000 वेतन

बता दें की, इस बार बिहार चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां एनडीए का यह घोषणा पत्र विकास, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता इन वादों पर कितना भरोसा जताती है और विपक्ष इसकी काट कैसे पेश करता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →