Buxar Overbridge Project: बक्सर को मिली बड़ी सौगात, करहसी रोड पर बनेगा नया ओवरब्रिज

Buxar Overbridge Project Details
1 min read

Buxar Overbridge Project: बक्सर जिले के वासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार Buxar Overbridge को मंजूरी मिल गई है। यह नया ओवरब्रिज कमरपुर हाल्ट के पास करहसी रोड को जोड़ने का काम करेगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को रेल क्रॉसिंग पर होने वाली असुविधा से छुटकारा मिलेगा।

नितिन नवीन ने दी बक्सर रेलवे परियोजना की जानकारी

बक्सर के दो दिवसीय दौरे पर आए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए यह अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के अनुरोध पर रेलवे मंत्रालय ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है, जिससे बक्सर रेलवे परियोजना के तहत यह नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में कुल 223 ओवरब्रिज स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें बक्सर का यह ब्रिज भी शामिल है।

Nitin Navin Buxar Visit
जिले के दो दिवसीय दौरे पर Buxar आएं राज्य के पथ निर्माण व जिले के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन

ये भी पढ़ें: SP शुभम आर्य की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप, क्या पुलिस थानों में चल रही थी अंदरूनी साज़िश?

पांडेयपट्टी क्रॉसिंग पर भी है सरकार की नजर

स्थानीय नागरिकों की ओर से पांडेयपट्टी रेलवे क्रासिंग पर भी ओवरब्रिज बनाने की मांग उठती रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उस स्थान का पहले ही सर्वेक्षण किया गया है, लेकिन भूमि संबंधित अड़चन के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। हालांकि, नई योजना में इस क्षेत्र की जरूरतों को भी शामिल किया गया है।

Buxar Overbridge Project Details: टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा निर्माण कार्य

पथ निर्माण विभाग ने इस ओवरब्रिज की टेंडर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह ब्रिज न केवल करहसी रोड को मुख्य सड़क से जोड़ेगा, बल्कि इस क्षेत्र के ट्रैफिक को भी सुचारु बनाएगा। जानकारी के अनुसार, बक्सर में पहले से चार जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव है। इनमें से दो स्थानों – Buxar Station के पास ग्यारह नंबर लख, चौसा-बक्सर मार्ग पर यादव मोड़ के पास कार्य प्रगति पर है।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दरोगा पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के झगड़े में बहा नीतेश कुमार का खून

इसके अलावा, डुमरांव और रघुनाथपुर क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इन दोनों स्थानों पर भूमि सर्वेक्षण और टेंडरिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है। आपको बता दें की इस नए Buxar Overbridge के निर्माण से न केवल स्थानीय जनता को ट्रेनों की वजह से होने वाले ट्रैफिक से राहत मिलेगी, बल्कि यह परियोजना बक्सर रेलवे विकास की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है। यह ओवरब्रिज आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय संपर्क और सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Buxar Overbridge Project: बक्सर को मिली बड़ी सौगात, करहसी रोड पर बनेगा नया ओवरब्रिज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *