1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंक, पेंशन, रेलवे और पोस्ट ऑफिस सहित कई बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
October New Rules: अक्टूबर की शुरुआत हमेशा नई उम्मीदों के साथ होती है, लेकिन इस बार 1 अक्टूबर 2025 से आपके बैंक अकाउंट से लेकर पेंशन और रेलवे टिकटिंग तक कई बड़े बदलाव (October 2025 New Rules) लागू होने जा रहे हैं। बता दें कि इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और लाइफस्टाइल पर पड़ेगा। खास बात यह है कि RBI, PNB, HDFC Bank, Yes Bank, IRCTC और इंडिया पोस्ट जैसी बड़ी संस्थाओं ने इसमें अहम बदलाव किए हैं।
October 2025 New Rules: 1 अक्टूबर से बैंकिंग नियमों में होगा बड़ा बदलाव
1 अक्टूबर 2025 से बैंकिंग सेक्टर में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
Yes Bank के खाताधारकों पर नए चार्जेज लागू
Yes Bank ने अपने Smart Salary Account धारकों के लिए नए चार्जेज लागू कर दिए हैं, जिनमें कैश ट्रांज़ैक्शन फीस, एटीएम निकासी सीमा, डेबिट कार्ड शुल्क और चेक रिटर्न पर पेनल्टी शामिल हैं। इसका असर लाखों सैलरी अकाउंट धारकों पर पड़ेगा।
PNB के नए चार्जेज
Punjab National Bank (PNB) ने लॉकर चार्ज में भारी बढ़ोतरी कर दी है और साथ ही Standing Instruction Failure और Nomination Charges पर भी नया शुल्क लगाया है। खास बात यह है कि स्टॉप पेमेंट चार्ज पहले जैसा ही रहेगा।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री! NDA से आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
चेक क्लियरिंग सिस्टम में बदलाव
RBI ने 4 अक्टूबर से चेक क्लियरिंग सिस्टम को पूरी तरह बदलने का ऐलान किया है, जिसके तहत बैच क्लियरिंग की जगह अब Continuous Clearing System अपनाया जाएगा। इससे ग्राहकों को तेजी से चेक क्लियरेंस की सुविधा मिलेगी।
Imperia Program ग्राहकों के लिए नए नियम
इसके अलावा, HDFC Bank ने अपने Imperia Program ग्राहकों के लिए नए नियम तय किए हैं, जिसमें Total Relationship Value (TRV) बनाए रखना अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि इन सभी बदलावों का असर बैंकिंग सेवाओं की लागत और ग्राहकों की सुविधा दोनों पर पड़ने वाला है।
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे रेलवे टिकट बुकिंग नियम
अगर आप ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। IRCTC ने 1 अक्टूबर 2025 से जनरल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। अब केवल Aadhaar-verified users ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप के ज़रिए जनरल टिकट बुक कर पाएंगे।
यह कदम टिकटों की फर्जी बुकिंग और सिस्टम के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। खास बात यह है कि रेलवे हर दिन करीब 13 से 14 लाख ऑनलाइन टिकट बुकिंग करता है और त्योहारी सीजन में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में आधार वेरिफिकेशन से असली यात्रियों को ही टिकट मिलेगा और बिचौलियों या फर्जी आईडी से होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी।
स्पीड पोस्ट होगा महंगा, OTP-बेस्ड डिलीवरी
अक्टूबर 2025 से इंडिया पोस्ट ने स्पीड पोस्ट सेवाओं के चार्ज बढ़ा दिए हैं, जिससे अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। बता दें कि अब बिल में अलग से GST डिस्प्ले किया जाएगा, ताकि ट्रांसपेरेंसी बनी रहे। ग्राहक को अब पार्सल या दस्तावेज़ लेने के लिए OTP-बेस्ड डिलीवरी की सुविधा मिलेगी, यानी सुरक्षा और प्राइवेसी और मजबूत होगी।
गौरतलब है कि इंडिया पोस्ट हर महीने करीब 50 लाख से ज्यादा स्पीड पोस्ट डिलीवर करता है और लगातार डिजिटल वेरिफिकेशन और सुरक्षित डिलीवरी पर जोर दे रहा है। इससे ग्राहकों को न सिर्फ बेहतर ट्रैकिंग सुविधा मिलेगी बल्कि फेक डिलीवरी और मिसप्लेसमेंट जैसी समस्याओं पर भी रोक लगेगी।
NPS और पेंशन योजनाओं में हुवे बड़े बदलाव
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 1 अक्टूबर 2025 से NPS, NPS Lite, UPS और अटल पेंशन योजना में शुल्क संरचना बदलने का फैसला किया है। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में नए चार्ज लागू होंगे, जिससे पेंशन सब्सक्राइबर्स को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
गैर-सरकारी NPS निवेशकों को अब अपने फंड का 100% तक इक्विटी में निवेश करने की छूट मिलेगी, जिससे लॉन्ग टर्म रिटर्न बढ़ने की संभावना है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS से NPS में स्विच करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 तय की गई है, उसके बाद यह विकल्प बंद हो जाएगा।
बता दें कि NPS भारत में रिटायरमेंट प्लानिंग का सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता है और मौजूदा समय में 1.6 करोड़ से ज्यादा लोग इससे जुड़े हुए हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
