6,500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ Oppo A6x भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
Oppo A6x 5G Launch: Oppo ने भारत में धमाकेदार एंट्री के साथ अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A6x लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह फोन अपनी 6,500mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले की वजह से पहले ही सुर्खियों में छा गया है। खास बात है कि ऐसी बैटरी टेक्नोलॉजी आमतौर पर महंगे प्रीमियम फोन में देखने को मिलती है, लेकिन Oppo इसे बेहद किफायती दाम में लेकर आया है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।
Oppo A6x 5G के स्पेसिफिकेशन
Oppo A6x को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है, जो पहले से ही Xiaomi Redmi 15C, Moto G Power और Realme C85 जैसे बजट डिवाइसेज़ में टेस्टेड और पॉपुलर है। इस चिपसेट के आने से फोन की परफॉर्मेंस और गेमिंग कैपेबिलिटी काफी स्मूद हो जाती है।
फोन ColorOS 15 (Android 15) पर काम करता है और इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। खास बात है कि स्टोरेज फास्ट है और ऐप्स जल्दी लोड होते हैं।
ये भी पढ़ें: iQOO 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
जो यूज़र्स लंबे बैटरी बैकअप की तलाश में रहते हैं, उनके लिए Oppo A6x काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें कंपनी ने 6,500mAh silicon-carbon बैटरी दी है, जो सामान्य लिथियम बैटरी की तुलना में ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित होती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Oppo A6x में 6.75-इंच का LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। यह बजट सेगमेंट में काफी बड़ी बात है। इसके अलावा फोन 1,125 nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जो धूप में भी स्क्रीन को आसानी से पढ़ने लायक बनाता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन में ही लगा है।
कैसा है कैमरा?
Oppo A6x में कंपनी ने सिंगल 13MP वाइड-एंगल कैमरा दिया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 1080p FullHD सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा है, जिसे बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Oppo A6x 5g की कीमत और ऑफर्स
ओप्पो ने अपना नया बजट स्मार्टफोन A6x दो आकर्षक रंगों, आइस ब्लू और ऑलिव ग्रीन में बाजार में उतारा है। खास बात है कि कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिनकी कीमतें इस प्रकार हैं:
- 4GB + 64GB: ₹12,499
- 4GB + 128GB: ₹13,499
- 6GB + 128GB: ₹14,999
बता दें कि ग्राहकों को 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल रहा है, जो चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर लागू है। फोन की बिक्री आज से अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फ़ी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Wobble One भारत में लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
लिहाजा अगर आप ₹12,000 से ₹15,000 के बीच एक ऐसा बजट स्मार्टफोन फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी चलने वाली बैटरी और दिनभर स्मूद चलने वाला परफॉर्मेंस मिले, तो Oppo A6x एक अच्छा सौदा साबित हो सकता है। हालाँकि कैमरा थोड़ा साधारण लगता है, लेकिन बाकी फीचर्स इस कीमत में काफी दमदार हैं।
