3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Redmi 15C 5G, इतने बड़े फीचर इस कीमत में पहली बार

Redmi 15C Launch: Xiaomi का नया बजट 5G स्मार्टफोन, 10,000 रेंज में पहली बार मिलेंगे इतने दमदार फीचर्स
1 min read

Redmi 15C Launch: Xiaomi इस साल भले ही शांत रहा हो, लेकिन साल खत्म होने से पहले कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिसने बजट सेगमेंट में हलचल मचा दी है। खास बात है की नया Redmi 15C 5G न सिर्फ किफायती रेंज में आएगा, बल्कि कई ऐसे फीचर्स लेकर आ रहा है जो अब तक इस सेगमेंट में मिलना मुश्किल था। हालाकी, आधिकारिक स्पेक्स लॉन्च वाले दिन ही सामने आएंगे, लेकिन ग्लोबल मॉडल और लीक डिटेल्स के आधार पर इसका लगभग पूरा अंदाजा अब मिल चुका है।

Xiaomi ने सोशल मीडिया पर टीज़र जारी कर पुष्टि कर दी है कि भारत में 3 दिसंबर को Redmi 15C Launch होगा। टीज़र में मज़ेदार लाइन लिखी गई “Make your way into 2026 like a true boss”, जो साफ दिखाता है कि ब्रांड इस फोन को 2026 की शुरुआत का ‘बजट किंग’ बनाने के मूड में है। ये फोन पहले से ही यूरोपीय मार्केट में उपलब्ध है और भारतीय वर्ज़न का डिजाइन भी उसी जैसा नज़र आता है।

Redmi 15C Launch से क्या है उम्मीद?

Redmi 15C 5G अपने बड़े 6.9-इंच स्क्रीन, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और साफ-सुथरे वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन की वजह से बजट फोन में एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है। इस 5G स्मार्टफोन में दिया गया एलसीडी डिस्प्ले 720पि गुणवत्ता के साथ आता है, जो इस दाम में काफी अच्छा अनुभव देता है। वहीं, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट इसे तेज़ 5जी प्रदर्शन और बढ़िया बैटरी बचत की क्षमता देता है।

ये भी पढ़ें: iQOO 15 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें लीक हुई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

इस 5G स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम, 128 जीबी से 256 जीबी तक स्टोरेज और संभवतः बढ़ाई जा सकने वाली मेमोरी मिल सकती है। गेम खेलने वालों के लिए यह अच्छी खबर है कि यह चिप BGMI और पबजी लाइट जैसे गेम्स को भी काफी स्मूथ तरीके से चला लेती है।

कैमरे की बात करें तो पीछे 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और आगे 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसे कंपनी सॉफ्टवेयर के जरिए और बेहतर बनाने का दावा करती है। इसकी 6,000mAh बैटरी दो दिन से ज्यादा चल सकती है और 33 वॉट तेज़ चार्जिंग भी सपोर्ट करती है, हालांकि चार्जर बॉक्स में न मिलने की संभावना है।

Redmi 15C 5G की अनुमानित कीमत

अगर बात करें Redmi 15C के भारत में कीमत की, तो इस 5G स्मार्टफोन की कीमत करीब ₹9,499 से ₹10,499 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे यह फोन सीधे तौर पर रियलमी C55, पोको M6, लावा ब्लेज कर्व और सैमसंग M14 जैसे लोकप्रिय बजट फोन को टक्कर देगा।

ये भी पढ़ें: Realme P4X 5G का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिलेगा 90FPS GT मोड, VC कूलिंग और 45W फास्ट चार्जिंग

बता दें कि भारतीय बाज़ार को ध्यान में रखते हुए कंपनी कई छोटे लेकिन काम के बदलाव कर सकती है, जिनमें नया स्काई ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर विकल्प, 6GB रैम का नया मॉडल और चार्जर-बॉक्स में शामिल होने की संभावना भी शामिल है। हालाकि, इन फीचर्स को लेकर शाओमी ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →