बैंक FD छोड़ लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगा रहे पैसा, हर महीने होती है शानदार कमाई
Post Office MIS Scheme: अगर आप ऐसी सरकारी स्कीम की तलाश में हैं जहां पैसा भी सुरक्षित रहे और हर महीने कमाई भी होती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की यह योजना आपके काम की हो सकती है। सिर्फ एक बार निवेश करके आप हर महीने तय इनकम पा सकते हैं। इस स्कीम में बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई खतरा नहीं रहता। जानिए 15 लाख रुपये जमा करने पर हर महीने कितनी कमाई होगी और 5 साल में कितना फायदा मिल सकता है।
Post Office MIS Scheme में कितना निवेश किया जा सकता है?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम यानी POMIS में निवेश की एक तय सीमा रखी गई है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है। वहीं अगर दो या उससे अधिक लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोलते हैं, तो उसमें अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी व्यक्ति के सभी MIS खातों में कुल जमा राशि तय सीमा से ज्यादा नहीं हो सकती। यानी सिंगल अकाउंट में कुल निवेश 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये तक ही मान्य रहेगा।
बता दें कि फिलहाल इस MIS स्कीम पर सरकार की ओर से 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस ब्याज का भुगतान हर महीने निवेशक के खाते में किया जाता है, जिससे लोगों को नियमित इनकम मिलती रहती है।
ये भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले बुरी तरह टूटा रुपया, पहली बार 96 के पार पहुंचा रेट, आम जनता पर दिखेगा असर
15 लाख रुपये जमा करने पर हर महीने कितनी होगी कमाई?
अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम में संयुक्त खाते के जरिए 15 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे मौजूदा 7.4 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से हर महीने लगभग 9,249 रुपये की इनकम हो सकती है। यानी सालभर में लगभग 1.11 लाख रुपये की कमाई सिर्फ ब्याज से हो सकती है।
गौर करने वाली बात यह है कि इस योजना (POMIS) की अवधि 5 साल की होती है। ऐसे में पूरे 5 साल में निवेशक को करीब 5.55 लाख रुपये तक ब्याज मिल सकता है। यही कारण है कि रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम चाहने वाले लोग इस योजना को काफी पसंद करते हैं। हालांकि शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की तुलना में इसमें रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी बेहद कम रहता है।।
समय से पहले अकाउंट बंद करने पर क्या होगा?
पोस्ट ऑफिस MIS खाते को लेकर कुछ जरूरी नियम भी तय किए गए हैं। योजना के तहत खाता खोलने के बाद एक साल पूरा होने से पहले उसे बंद नहीं किया जा सकता। अगर निवेशक 1 साल बाद लेकिन 3 साल पूरे होने से पहले अकाउंट बंद करता है, तो जमा राशि में से 2 प्रतिशत की कटौती की जाती है। इसके बाद बची हुई रकम निवेशक को वापस कर दी जाती है।
ये भी पढ़ें: सरकार के एक फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख पार, खरीददारों में हलचल
इसलिए निवेश करने से पहले योजना की अवधि और जरूरत को ध्यान में रखना जरूरी है। क्योंकि समय से पहले खाता बंद करने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर मानी जाती है जो सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने नियमित आय चाहते हैं। साथ ही इसमें सरकारी सुरक्षा होने के कारण लोगों का भरोसा भी बना रहता है।
