Buxar में जोरदार बारिश से दुर्गा पूजा पंडालों की चमक हुई फीकी, व्यापारियों के लिए चुनौती बनी बारिश

Buxar Durga Puja 2024
1 min read

Buxar Durga puja: बिहार के बक्सर जिले में आज दोपहर तकरीबन 12:30 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश (Rain), तेज हवा और गर्जन ने न केवल आम जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि दुर्गा पूजा पंडालों और मेलों की चमक भी फीकी कर दी है।

Durga puja के लिए चुनौतीपूर्ण बनी बारिश

गौरतलब है बक्सर जिले में विभिन्न जगहों पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसे देखते हुए लोगों के सहूलियत के लिए प्रशासन ने भी मेला घुमने आने वाले शैलानीयों की भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था (Buxar Traffic) को संभालने के लिए विशेष तैयारी की है, मगर फिलहाल बता दे की बारिश ने इस स्थिति को अब चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

कब मिलेगा बारिश से निजात

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून के रिटर्निंग फेज (Returning phase) की वजह से हो रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 11 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

 

बारिश बनी Buxar के व्यापारियों के लिए चुनौती

आपको बता दे की आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला अभी और जारी रह सकता है, ऐसे में दुर्गा पूजा मेला पर कुछ आमदनी कि कायास लगाए छोटे व्यापारियों, खासकर छोले-समोसे (Street Food) बेचने वाले और खिलौनों के स्टॉल लगाने वालों पर इस बारिश का काफी असर पड़ेगा। यानि अगर आने वाले दिनों में यदि मौसम इसी प्रकार रहा तो नवमी तक का समय Buxar के व्यापारियों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

ये भी पढें: Central Jail: भारत का एक ऐसा जेल जहाँ हर साल 2 दिनों का लगता है भव्य मेला। हजारों की संख्या में जेल परिसर में पुजा और दर्शन करने आते हैं लोग

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *