बड़े भाई की मौत के बाद राजेश ने खुद को गोली मार कर की खुदखुसी, बोला “बर्दाश्त नहीं हो रही भाई की मौत”

Rajesh Mishra Suicide Case
1 min read

Rajesh Mishra Suicide Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक और संवेदनशील घटना सामने आई है। भाई और भाई के रिश्ते की गहराई को दर्शाती यह कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 25 वर्षीय राजेश मिश्रा ने अपने बड़े भाई की मौत के सदमे में आकर खुद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, बताया भाई की मौत बर्दाश्त नहीं हो रही (Rajesh Mishra Suicide Case)

बता दें की, राजेश ने आत्महत्या (Rajesh Mishra Suicide Case) करने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया। राजेश ने वीडियो में कहा कि, “मैं भाई की मौत से बहुत दुखी हूं। मैं भगवान से लड़ने जा रहा हूं और हम फिर से जन्म लेंगे।” यह वीडियो दर्शाता है कि राजेश अपने भाई के बिन जी नहीं पा रहा था और उसने अपने जीवन को समाप्त करने का यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: बक्सर के सोहनी पट्टी में चली गोली, लॉज विवाद में राहुल पाल घायल; आरोपी भोला मिश्रा फायरिंग करते हुए फरार

क्या है पूरा मामला?

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का है। जानकारी के अनुसार, राजेश मिश्रा ने सुबह अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक का भाई धीरेन्द्र उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मी था और पिछले दिनों सतना जिले के मैहर तिगेला के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था।

धीरेन्द्र की अचानक मौत ने राजेश को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस Rajesh Mishra Suicide Case की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास कर रही है। हालाकि, वीडियो नोट और घटनास्थल की स्थिति से स्पष्ट होता है कि यह कदम राजेश की गहरी भावनात्मक पीड़ा का परिणाम था।

ये भी पढ़ें: बक्सर के युवा इंजीनियर मोहित यादव की झारखंड में मौत, पूरे जिले में शोक की लहर

गौरतलब है कि कई बार रिश्तों की गहराई और परिवारिक प्यार किसी को मानसिक रूप से टूटने के कगार तक ले जा सकता है। यह घटना इस बात का ऊधारण है कि मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी किस तरह से जीवन और परिवार को प्रभावित कर सकती है। खास तौर पर, यह घटना भाई-भाई के अटूट बंधन और प्यार की मिसाल भी है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →