अब बिना किसी गारंटी के मिलेगा 2 लाख का लोन, RBI ने किया फैसला

RBI Loan Scheme offers 2 lakh loan
1 min read

RBI Loan Scheme: देश कि जनता पर बढती महंगाई के बोझ को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अहम कदम उठाया है। दरसल RBI ने अब जरूरत मंद को 2 लाख रुपये का लोन (RBI Loan Scheme), बिना किसी गारंटी के देने का फैसला किया है। मगर फिलहाल इस ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये किया है। बता दें कि आरबीआई के इस निर्णय के बारे में जल्द ही एक परिपत्र जारी किया जाएगा।

 

RBI Loan Scheme: Shaktikanta Das ने इस संदर्भ में दी जानकारी

आपको बता दे की मौद्रिक नीति (Monetary Policy) समीक्षा की घोषणा के दौरान RBI Governor Shaktikanta Das ने इस संदर्भ में जानकारी दीहै। शक्तिकांत दास के मुताबिक मौजूदा महंगाई और कृषि कच्चे माल की बढ़ती लागत को देखते हुए, गारंटी-मुक्त कृषि ऋण (RBI Loan Scheme) की सीमा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि इस समायोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों की वित्तीय संस्थानों से उधार लेने की क्षमता को बढ़ाना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2010 में भारतीय रिजर्व बैंक ने शुरू में ऐसे ऋणों की सीमा 1 लाख रुपये निर्धारित की थी, जिसे 2019 में बढ़ाकर 1.6 लाख रुपये कर दिया गया था।

Monetary Policy जारी करते हुए कि घोषणा

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लघु वित्त बैंकों (SFB) को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से क्रेडिट लाइन बढ़ाने की अनुमति दी है। RBI गवर्नर Shaktikanta Das ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक Monetary Policy जारी करते हुए यह घोषणा की। यह भी पढें: RBI: अब Loan लेना होगा किफायती

उन्होंने कहा कि यूपीआई क्रेडिट लाइन सितंबर 2023 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए शुरू की गई थी और अब छोटे वित्त बैंक भी यह सेवा दे सकेंगे। शक्तिकांत दास ने इस बात पर जोर दिया कि यूपीआई क्रेडिट लाइन में उन ग्राहकों को अल्पकालिक वित्तीय उत्पाद प्रदान करने की क्षमता है जो क्रेडिट के लिए नए हैं। निकट भविष्य में प्रासंगिक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “अब बिना किसी गारंटी के मिलेगा 2 लाख का लोन, RBI ने किया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *