Redmi K100 Pro Max की पहली झलक आई सामने, इस बार डिजाइन के साथ कीमत भी करेगी हैरान

Redmi ने आखिरकार K100 Pro Series की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी इसी अगस्त महीने में चीन मे अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करेगी। लॉन्च से पहले K100 Pro Max का नया Cabernet Sauvignon Red कलर सामने आया है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसकी संभावित कीमत को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि इस बार Redmi अपने पुराने “Flagship Killer” फॉर्मूले से आगे बढ़कर प्रीमियम सेगमेंट को निशाना बना सकती है।
Redmi K100 Pro Series कब होगा लॉन्च?
Redmi ने अपने आधिकारिक Weibo पोस्ट के जरिए पुष्टि की है कि K100 Pro Series का लॉन्च इवेंट 11 अगस्त को चीन में आयोजित (Redmi K100 Pro Series Launch Date) किया जाएगा। इस बार कंपनी पहले K100 Pro और K100 Pro Max को बाजार में उतारेगी, जबकि स्टैंडर्ड Redmi K100 को बाद में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi के अध्यक्ष Lu Weibing ने साफ किया है कि स्टैंडर्ड मॉडल को रद्द नहीं किया गया है। यह फोन भी लॉन्च होगा, लेकिन इसकी एंट्री Pro मॉडल्स के बाद होगी। उनके अनुसार, स्टैंडर्ड मॉडल उन ग्राहकों के लिए रहेगा जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन अपेक्षाकृत कम कीमत में।
पिछले साल Redmi K90 Series अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुई थी। इस बार Pro मॉडल लगभग दो महीने पहले लॉन्च किए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि मेमोरी और अन्य जरूरी कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों के कारण लॉन्च शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें: बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ iQOO का नया टैबलेट लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Redmi K100 Pro Max के डिजाइन में क्या नया मिलेगा?
Redmi ने ChinaJoy इवेंट में K100 Pro Max की पहली आधिकारिक झलक दिखाकर इसके डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। इस बार स्मार्टफोन को Cabernet Sauvignon Red नाम के नए गहरे लाल रंग में पेश किया गया है, जिसने लॉन्च से पहले ही यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने पिछले Redmi K90 Pro Max की पहचान को बरकरार रखा है, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव भी किए हैं। फोन में कलर-मैचिंग मेटल फ्रेम दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ नया Floating Light Ring वाला कैमरा मॉड्यूल इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देता है।
कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें Periscope Telephoto Lens भी शामिल है। वहीं ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Bose 2.1 Speaker System दिया गया है, जिसमें रियर वूफर भी मौजूद है।
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi ने पुष्टि की है कि K100 Pro Max में 6.9 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके चारों तरफ बेहद पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर नजर आता है और यूजर्स को इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
कितनी हो सकती है कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi K100 Pro Max की कीमत करीब 5,000 चीनी युआन हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले Redmi K90 Pro Max की तुलना में लगभग 54 प्रतिशत अधिक होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रिटेल कीमत का खुलासा नहीं किया है।
वहीं, Redmi K100 Pro की संभावित कीमत करीब 4,000 चीनी युआन बताई जा रही है। अगर लॉन्च के समय यही कीमत रहती है, तो माना जा रहा है कि Redmi इस बार अपनी पारंपरिक “Flagship Killer” रणनीति से आगे बढ़कर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।
फिलहाल Redmi K100 Pro Max के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। कंपनी 11 अगस्त को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे लॉन्च इवेंट में इसकी आधिकारिक कीमत और अन्य जानकारी से पर्दा उठाएगी।
ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ₹55 में पूरे महीने का मनोरंजन! Jio दे रहा है 1000+ HD Live TV चैनलों का एक्सेस
ग्लोबल मार्केट में किस नाम से आएगा Redmi K100 Pro?
Redmi ने 31 जुलाई को ChinaJoy इवेंट में K100 Pro Max की पहली झलक दिखाई थी। हालांकि उस दौरान कंपनी ने केवल फोन का डिजाइन पेश किया था। स्पेसिफिकेशन और कीमत जैसी अहम जानकारियां साझा नहीं की गई थीं।
अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के बाहर Redmi K100 Pro Series को अलग ब्रांड नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि Redmi K100 Pro को ग्लोबल मार्केट में Poco F9 Pro, जबकि Redmi K100 Pro Max को Poco F9 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि Xiaomi की ओर से अभी तक इस रीब्रांडिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल अनुमान है कि इन स्मार्टफोन्स का ग्लोबल लॉन्च 2027 की पहली तिमाही में हो सकता है। ऐसे में भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स को इन डिवाइस का इंतजार थोड़ा और करना पड़ सकता है।




