6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi का नया बजट स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ और 5G सपोर्ट वाला नया बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi ने अपना नया Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल चीन में पेश किया है। इसमें बड़ी 6300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित HyperOS 3 जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन
Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। फोन में DC Dimming और Wet Touch 2.0 तकनीक भी दी गई है, जिससे गीले या नम हाथों से भी स्क्रीन बेहतर तरीके से काम करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17 5G में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU मिलता है। फोन में अधिकतम 6GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग का अनुभव बेहतर रहता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ई-कंपास जैसे सेंसर भी शामिल हैं।
Redmi 17 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi 17 5G को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,199 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में उपलब्ध है।
यह स्मार्टफोन फिलहाल Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में उतारा है।
फोन का आकार 171.56×79.47×8.15mm है, जबकि इसका वजन लगभग 210 ग्राम है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने इसकी डिजाइन को अपेक्षाकृत पतला रखने की कोशिश की है।
Redmi ने अभी तक Redmi 17 5G की भारत में लॉन्चिंग या उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसके भारत में आने का अभी इंतजार करना होगा।




