भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A11+, इतनी कम कीमत में मिलेंगे इतने फीचर; जानकर यकीन नहीं होगा
Samsung Galaxy Tab A11 Plus: सैमसंग ने अपनी नई टैबलेट Galaxy Tab A11+ को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस पहले से कुछ ग्लोबल मार्केट्स में दिखाई दे चुका था और अब भारतीय खरीदारों के लिए भी उपलब्ध है। कंपनी ने इसे Wi-Fi और Cellular + Wi-Fi दोनों विकल्पों में पेश किया है, ताकि यूज़र कनेक्टिविटी के हिसाब से चयन कर सकें। कंपनी ने इस टैबलेट को चार वेरिएंट में पेश किया है, ताकि आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकें।
Samsung Galaxy Tab A11 Plus के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Tab A11 Plus दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके अंदर अच्छे फीचर्स छुपे हैं। इसमें 11-इंच का टीएफ़टी एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखना काफी स्मूथ महसूस होता है।
परफ़ॉर्मेंस
परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक MT8775 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज़ाना के काम और कंटेंट देखने के लिए बढ़िया चलता है। सॉफ्टवेयर के लिए यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन UI 8 के साथ आता है और खास बात यह है कि कंपनी ने पूरे 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है, जो लंबे समय तक डिवाइस उपयोग करने वालों के लिए काफी लाभदायक है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के कैमरे में बड़ा बदलाव, जानें क्या हुआ डाउनग्रेड और क्या रहेगा पहले से बेहतर
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो टैब में 8 मेगापिक्सल का पीछे वाला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का आगे वाला कैमरा दिया गया है, जो फोटो से ज्यादा वीडियो कॉल और दस्तावेज़ स्कैनिंग में बढ़िया काम करता है।
डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और डेक्स मोड
इसके साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वॉड स्पीकर मिलते हैं, जो मूवी और गानों का अनुभव और बेहतर बना देते हैं। Samsung Galaxy Tab A11 Plus में डेक्स मोड भी मौजूद है, जिससे इसे छोटे लैपटॉप की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy Tab A11+ में 7040 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि यह बैटरी लंबे समय तक वीडियो देखने, पढ़ने या चलते-फिरते काम करने के लिए ठीक-ठाक बैकअप देती है। हालांकि, इसकी असली परफॉर्मेंस आपके यूज़ के तरीके पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फ़ी कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Wobble One भारत में लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत और वेरिएंट
बता दें कि सैमसंग का Galaxy Tab A11+ भारत में कुल चार मॉडल में आया है, जिसे यूज़र्स अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकें।
- 6GB RAM + 128GB (Wi-Fi) : ₹22,999
- 6GB RAM + 128GB (Wi-Fi + Cellular 5G) : ₹26,999
- 8GB RAM + 256GB (Wi-Fi) : ₹28,999
- 8GB RAM + 256GB (Wi-Fi + Cellular 5G) : ₹32,999
इन वेरिएंट्स के साथ डिवाइस ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा। खास बात है की कीमतें ब्रांड की आधिकारिक साइट और बड़े रिटेलरों पर मिल रही सूचनाओं के अनुरूप हैं।
किसके लिए सही है Galaxy Tab A11+?
अगर आप एक ऐसा बड़ा स्क्रीन वाला टैब ढूंढ रहे हैं जो रोज़मर्रा के मीडिया देखने, इंटरनेट ब्राउज़ करने, ऑनलाइन क्लासेज़ लेने या हल्के-फुल्के काम निपटाने में मदद करे, तो Samsung Galaxy Tab A11 Plus आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है।
इसमें 7 साल तक के सॉफ़्टवेयर अपडेट का वादा और अलग-अलग रैम/स्टोरेज विकल्प मिलते हैं, जिससे यह लंबे समय तक आराम से चलने वाला डिवाइस बन जाता है। अब अगर आपका ध्यान भारी-भरकम गेमिंग या प्रो-लेवल कंटेंट बनाने पर है, तो आपको इससे ऊपर वाले प्रीमियम टैबलेट मॉडल्स पर नज़र डालनी चाहिए।
