Swiggy IPO: भारतीय शेयर बाजार में होगी Swiggy कि Entry। Swiggy ला रहा है ₹11700 करोड़ का IPO

Swiggy IPO
1 min read

Swiggy IPO: अगर IPO के इस लहर में आप भी स्विगी (Swiggy) के IPO का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दरसल भारतीय शेयर बाजार में स्विगी अपने आईपीओ के साथ दस्तक देने वाला है। हाल ही में स्विगी को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की तरफ से हरी झंडी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी के शेयरों को खरीदने के लिए क्रिकेटर से लेकर सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों में होड़ मची हुई है।

Swiggy IPO: नमस्कार दोस्तों, अगर IPO के इस लहर में आप भी फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) के IPO का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि स्विगी के आईपीओ को लेकर बेहद अच्छी खबर आ  गई है। वही बात करें उस खबर की तो बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में स्विगी अपने आईपीओ के साथ दस्तक देने वाला है। दरसल हाल ही में स्विगी को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में आईपीओ के आने से पहले ही स्विगी में एक और बहुत ही इंटरेस्टिंग ट्रेंड सामने आ रहा है। दरसल स्विगी के  शेयरों को खरीदने के लिए क्रिकेट से लेकर सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों में शेयर खरीदने की होड़ मची हुई है। इनमें राहुल द्रविड से लेकर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है।

1.4 अरब डॉलर होगा Swiggy का IPO Size

बता दें कि स्विगी की 1.25 बिलियन डॉलर के प्रस्तावित आईपीओ को लाने की तैयारी है। वहीं कंपनी के इस IPO को अब sebi की ओर से भी मंजूरी मिल गई है। यानी अब भारतीय शेयर बाजार में इन्ट्री मारने के लिए कंपनी का रास्ता बिलकुल साफ है। कुछ रिपोर्टस के अनुसार कंपनी नवंबर की शुरुआत में अपना आईपीओ लेकर प्राइमरी मार्केट में आ सकती है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि sebi से हरी झंडी मिलने के साथ ही स्विगी ने अपने आईपीओ का साइज बढ़ाकर 1.4 अरब डॉलर (₹11700 करोड़) करने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट भी फाइल करेगी। बता दें कि पेटीएम के बाद किसी स्टार्टअप कंपनी का यह दूसरा बड़ा आईपीओ हो सकता है।वहीं स्विगी के IPO को बाजार में आने से पहले ही इसमें बड़े निवेश होने लगे हैं।

Swiggy में कई बड़ी हस्तियों ने किया है निवेश

बता दें कि IPO आने से पहले ही Swiggy को कई बड़ी हस्तियों से निवेश मिल चुका है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक हालिया राउंड में सेलिब्रिटीज की ओर से अनलिस्टेड मार्केट में स्विगी के करीब 2  लाख शेयर खरीदे गए हैं। स्विगी के शेयर में पैसा लगाने वाले दिग्गजों में पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड और जहीर खान हैं। टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर और एक्टर आशीष चौधरी का नाम सामिल है। इसके अलावा माधुरी दीक्षित, को वर्किंग स्पेस कंपनी इनोवेट के फाउंडर रितेश मालिक  और बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी स्विगी में दिलचस्पी दिखाई थी। एक रिपोर्ट बताती है कि माधुरी दीक्षित और रितेश मलिक ने मिलकर 3 करोड़ के शेयर खरीदे थें। जिसमें दोनों का निवेश बराबर यानी डेढ डेढ करोड़ का है। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित ने स्विगी के शेयर ₹345 के भाव पर खरीदे हैं।

मॉडर्न इंसुलेटर्स ने खरिदे हैं 138000 Swiggy के शेयर

एक रिपोर्ट के मुताबिक मॉडर्न इंसुलेटर्स (Modern Insulators) नाम की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसने ₹360 प्रति शेयर के हिसाब से स्विगी के करीब 138000 शेयर खरीदे थे। इससे पहले अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस ने भी फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी के कर्मचारियों और अर्ली इन्वेस्टर्स के शेयर खरीदकर स्वेिगी में हिस्सेदारी ली थी। वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल और ऑटो पार्टस बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान कंपोजिट्स ने भी स्विगी में निवेश किया है। अब स्विगी के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिलने का मतलब है कि जल्द ही स्विगी का IPO आ सकता है और आईपीओ से पहले अमीर निवेशकों की ओर से स्विगी को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:
Hyundai IPO: आ रहा है देश का सबसे बड़ा IPO। Hyundai तोडेगी LIC का रिकॉर्ड
Paracetamol समेत शुगर-बीपी की 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल। इन दवाओं के सेवन से आप हो सकते है गंभीर रूप से बिमार

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *