Buxar Bike Accident: छठ से पहले बक्सर में बड़ा हादसा! ट्रक ने मारी टक्कर, घर के समीप आदर्श ने तोड़ा दम

Buxar bike accident leads 1 death
1 min read

Buxar Bike Accident: नमस्कार दोस्तों, बिहार के बक्सर जिले से दुखद खबर सामने आइ है। बात करें उस खबर कि तो आपको बता दें कि बक्सर जिला के चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर सदर अस्पताल के समीप तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बक्सर बजार से अपने घर को लौट रहे थें, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

Buxar Bike Accident: सदर अस्पताल के समीप ट्रक ने मारा मोटरसाइकिल को टक्कर

मौजूदा जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार 5 नवंबर रात तकरीबन 9:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक घायल है। वहीं दोनों घायलों में से एक घायल युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे फिलहाल वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर बाजार से छठ पर्व का खरीदारी करके वापस अपने घर लौट रहे थें। तभी ज्यों ये लोग सदर अस्पताल के समिप पहुंचे कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा कि तरफ से ट्रकों का काफिला आ रहा था, जिसमें से एक ट्रक नें सदर अस्पताल के समीप इन युवकों के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया, जिस से कि वह दुर्घटना का शिकार हो गयें।

बेहद नाजुक बनी है Buxar Bike Accident में घायल एक युवक कि स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हम लोगों ने युवकों को रोड पर गिरा देखा तो उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बताया कि जब हम इन्हें बचाने पहुंचे तो पाया कि दुर्घटना (Buxar Bike Accident) में घायल एक युवक कि स्थिति बेहद नाजुक बनी है, जिसके बाद हम तीनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने शिवजी चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अन्य दो युवक घायल हैं, जिनमें से एक युवक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बता दें कि दो अन्य घायलों कि पहचान हर्षित व कृष्ण कुमार के रूप में हुइ है। बताया जा रहा है कि मृत आदर्श चौधरी का घर घटना स्थल से थोड़ी ही दुरी पर था। मृत युवक मुफस्सिल थाना के अतंर्गत आने वाले क्षेत्र मलहचकियां, सेन्ट्रल जेल का निवासी था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया…

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो घायल युवकों में से एक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जब घायल युवक उपचार के लिए चिकित्सकों के समीप पहुँचा तो वह कुछ बोल पाने में असमर्थ था। जिसके बाद उसके स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बता दें कि इस दुर्घटना (Buxar Bike Accident) के बाद, परिजनों का गुस्सा फुट गया और लोग  सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित करने लगें। हालांकि समझाने बुझाने के बाद परिवार के लोग सांत हो कर अपने घर पहुंचे।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar Bike Accident: छठ से पहले बक्सर में बड़ा हादसा! ट्रक ने मारी टक्कर, घर के समीप आदर्श ने तोड़ा दम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *