दो देशों के बीच छीडा भीषण व्यापार युद्ध, अमेरिका ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ

US China Trade War
1 min read

US China Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका चीन व्यापार युद्ध को और तेज कर दिया है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि 9 अप्रैल से चीन से आयातित वस्तुओं पर 104 फीसदी तक का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। यह फैसला तब लिया गया जब चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए 34 फीसदी जवाबी शुल्क को हटाने से इनकार कर दिया।

US China Trade War: आखिर क्यों अमेरिका ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने चीन के इस कदम को बड़ी गलती करार दिया। उन्होंने कहा, “जब अमेरिका पर हमला किया जाता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप और आक्रामक प्रतिक्रिया देते हैं। यही कारण है कि अब चीन पर 104 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, यदि चीन बातचीत करना चाहता है, तो राष्ट्रपति ट्रंप खुले दिल से उसका स्वागत करेंगे।”

अमेरिका की व्यापार नीति में बदलाव

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि चीन अब अमेरिका की व्यापारिक प्राथमिकता में नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ताएं जारी रहेंगी, लेकिन चीन से तत्काल किसी समझौते की संभावना नहीं दिख रही है।

भारत पर अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध का असर

ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को पहली बार Tariff hike 2025 की घोषणा करने के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई थी। इससे आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ गई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अस्थिरता की संभावना प्रबल हो गई। हालांकि, बाद में अमेरिकी बाजारों में कुछ सुधार जरूर आया, लेकिन असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: कौन सा सोना गहनों के लिए होता है सबसे अच्छा? जानिए 22K, 23K और 24K सोने में अंतर और निवेश के लिए सही विकल्प

भारत समेत अन्य देशों पर प्रभाव

यह अमेरिका चीन व्यापार युद्ध केवल अमेरिका और चीन तक सीमित नहीं रहेगा। भारत सहित कई विकासशील देशों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। वैश्विक व्यापार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों की चिंता भारतीय बाजारों को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे में दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर इस आर्थिक संघर्ष का असर देखा जाएगा।

क्या होगा चीन का अगला कदम?

चीन ने भी इस फैसले पर सख्त रुख अपनाया है। उसने अमेरिकी टैरिफ को “ब्लैकमेल” करार देते हुए कहा कि वह “अंत तक लड़ाई” के लिए तैयार है। चीन के इस कड़े रुख के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। US China vyapar yudh अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट यात्रियों को दी बड़ी राहत, जानें नए रेलवे नियम

क्या बातचीत से सुलझेगा अमेरिका चीन व्यापार युद्ध

आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या अमेरिका और चीन इस US China Trade War को खत्म करने के लिए बातचीत की राह अपनाते हैं या यह संघर्ष और बढ़ता है। यदि टैरिफ युद्ध जारी रहा तो इसका प्रभाव वैश्विक व्यापार और निवेश पर दीर्घकालिक रूप से पड़ सकता है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *