अब वैष्णो देवी यात्रा होगा और भी आसान, चंबा से खुलेगा श्रद्धालुओं के लिए नया रास्ता

अब वैष्णो देवी यात्रा होगा और भी आसान, चंबा से खुलेगा श्रद्धालुओं के लिए नया रास्ता

Vaishno Devi New Route: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर के कटरा तक पहुंचने के लिए और भी सुंदर और छोटा रास्ता मिलने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के चंबा प्रशासन और जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह क्षेत्र ने मिलकर एक नई यात्रा परियोजना की शुरुआत की है, जिसे “वाया चंबा वैष्णो देवी यात्रा मार्ग” कहा जा रहा है।

Vaishno Devi New Route: धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

बता दें कि यह नया रास्ता (Vaishno Devi New Route) चंबा, डलहौजी और भद्रवाह के रास्ते मां वैष्णो देवी धाम तक जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ यात्रा दूरी को घटाना है, बल्कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना भी है। गौरतलब है कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोज़गार और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने किया 2025 का सबसे बड़ा खोज, धरती से थोड़ी ही दूर पर मिला 4 गुना बडा ‘दूसरा पृथ्वी’

सलूणी से भद्रवाह तक बाइक रैली से होगी शुरुआत

इस नई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सलूणी (चंबा) से भद्रवाह तक एक प्रतीकात्मक बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। हालाकि, खराब मौसम और भद्रवाह में बर्फबारी के कारण फिलहाल यह रैली स्थगित कर दी गई है। चंबा के डीसी मुकेश रेपासवाल ने बताया कि “मौसम सुधरते ही यह रैली निकाली जाएगी, ताकि इस नई यात्रा पहल की आधिकारिक शुरुआत हो सके।”

NHAI बनाएगी राष्ट्रीय राजमार्ग

एक और अहम जानकारी यह है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने चंबा से भद्रवाह को जोड़ने वाले 130 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह सड़क न सिर्फ हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई गति देगी।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कटरा मार्ग पर भूस्खलन से 31 की मौत, 23 घायल; राहत और बचाव जारी

डीसी रेपासवाल ने कहा,

“यह नया हाईवे हिमाचल से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा को बहुत आसान बना देगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी चंबा घाटी और मणिमहेश यात्रा तक पहुंचने में सुविधा होगी।”

नया मार्ग घटाएगा दूरी, बढ़ाएगा सुविधा और सुरक्षा

फिलहाल चंबा से वैष्णो देवी धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 343 किलोमीटर की लंबी यात्रा करनी पड़ती है, यानी 150 किमी चंबा से पठानकोट, 180 किमी पठानकोट से कटरा और 13 किमी का ट्रेक माता के दरबार तक। लेकिन प्रस्तावित नए मार्ग (Vaishno Devi New Route) के बनने के बाद यह दूरी घटकर लगभग 338 किलोमीटर रह जाएगी।

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनियाँ के वो खास देश जहां बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं भारतीय नागरिक, जानिए क्या है नियम

नए रूट में 65 किमी डलहौजी से सलूणी, 75 किमी सलूणी से भद्रवाह और 185 किमी भद्रवाह से कटरा की यात्रा शामिल होगी। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बनने के बाद दूरी और भी कम हो सकती है। यह मार्ग न केवल तीर्थ यात्रियों के लिए आस्था का नया रास्ता बनेगा, बल्कि रणनीतिक रूप से भी अहम होगा। सीमावर्ती इलाकों में सैन्य पहुंच मजबूत होगी और पर्यटन के साथ स्थानीय कारोबार को भी नई रफ्तार मिलेगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें