बक्सर के नगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया महिला का शव, बांस पर फंदे में लटकी मिली महिला

Women dead body found in Shivpuri Mohalla of buxar
1 min read

Buxar, Shivpuri Mohalla: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बात करें उस खबर की तो आपको बता दें की बक्सर जिला के नगर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से एक महिला का शव बरामद किया गया है। बता दे की महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। दरसल बक्सर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले (Shivpuri Mohalla) में रविवार की सुबह 35 वर्षीय महिला का शव देखा गया। हैरान करने वाली बात यह रही की महिला का शव एक घर के बाहर फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। जिसे देखने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

फंदे से बंधा लटकता हुवा महिला का शव

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक घर के बाहर रंगाइ-पोताइ करने के लिए बांस-बाल्लों से ढांचा बनाया गया था, जिस पर सुबह फंदे से बंधा लटकता हुवा महिला का शव देखा गया। लोगों का कहना है कि उस महिला को देखने से यही लग रहा है कि उसका उम्र 32 से 35 वर्ष होगा। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अब तक उस महिला की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृत महिला निले रंग का साड़ी पहनी हुई थी।

Shivpuri Mohalla: शिवपुरी मोहल्ले के काली मंदिर के पास कि घटना

बता दें कि ये पूरा घटना शिवपुरी मोहल्ले (Shivpuri Mohalla) के काली मंदिर के पास का है। जहाँ एक निर्माणाधीन घर के सामने बांस का खंभा खड़ा किया गया था। वहीं हमेशा की तरह आज यानी रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने फंदे से लटकते हुवे वहां एक महिला की लाश देखी। आलम यह रहा कि जिसने भी इस घटना को देखा, एक पल को वह सहम कर रह गया।

यह भी पढ़े: Bihar में किया जाएगा 2371 करोड़ का भारी निवेश

वहीं घटनास्थल पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जहां लोगों ने अपना विचार व्यक्त करना शुरू किया, जिस दौरान कुछ लोगों कहना था कि महिला को किसी दूसरी जगह से लाकर वहां लटकाया गया है, जबकि कुछ ने इसे आत्महत्या बताया। अब मृतक की हालत और शव के स्थान को देखते हुवे यह बता पाना फिलहाल मुश्किल है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद लोगों में से ही कुछ लोग ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद Shivpuri Mohalla में घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इस घटना के संदर्भ में सिटी पुलिस स्टेशन के प्रमुख संजय कुमार सिन्हा के अनुसार, मृतक की पहचान अभी भी की जा रही है। महिला की पहचान करने और उसके बारे में कुछ जानकारी जुटाने के लिए उसकी तस्वीरें स्थानीय पुलिस स्टेशनों और अन्य साइबर योद्धा समूहों को भेजी गई हैं।

वहीं फिलहाल पुलिस ने शव को बाहर निकाल उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के मुताबिक इस घटना की जांच दोनों पहलूओं यानि हत्या और आत्महत्या के मद्देनजर नजर की जाएगी। जिसके बात कुछ ठोस जानकारी मिलने पर उक्त कार्यवाही की जाएगी।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *