Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण हादसा। Tractor पर चढ़ी Truck, 10 लोगों की मौत

Mirzapur Road Accident: 10-people-died-in-mirzapur-road-accident
1 min read

Mirzapur Road Accident: नमस्कार दोस्तों, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। वहीं बात करें खबर कि तो उत्तरप्रदेश के भदोई मिर्जापुर बॉर्डर पर भीषण दुर्घटना हुवा है। बता दें कि ये दुर्घटना ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुवा है। दरसल एक ट्रैक्टर पर 13 लोग सवार होकर भदोई से बनारस की तरफ जा रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दरसल ट्रैक्टर जब भदोई से बनारस की तरफ जा रहा था तभी Mirzapur में कछवां थाना क्षेत्र में कटका गांव के समीप बीच रास्ते में एक ट्रक ने ट्रैक्टर को इतने जोर से टक्कर मारा, कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि दोनों गाडियों के इस भिडंत में तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है। ये दुर्घटना हाइवे पर रात के 1:00 बजे घटित हुवा है।

Mirzapur Road Accident: ट्रैक्टर पर चढ़ी ट्रक

बता दें कि Mirzapur Road Accident से सामने आइ जानकारी के मुताबिक ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारते हुवे ट्रक, ट्रैक्टर पर चढ़ गया। वहीं ट्रैक्टर में आराम कर रहे लोग, दुर्घटना स्थल से तकरीबन 15 फीट दूर उछलकर जा गिरें। बता दें कि ट्रैक्टर में सवार 13 लोग मजदूर थें, जो जनपद भदोई में मजदूरी का काम करने आए हुवे थें। लेकिन देर रात जब ये अपने घर बनारस की तरफ लौट रहे थें, तब ये हादसा हो गया।बता दें कि इस हादसे ने कई परिवारों के चिराग को उनसे छीन लिया है। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एक पल को परिजन ये बात मानने को तैयार नहीं है कि यह हादसा उनके परिवार के के साथ हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारा, फिर ट्रैक्टर से जा टकराया। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर उछलकर नाले में जा गिरा। जिसके बाद ट्रक, नाले में गिरे ट्रैक्टर पर चढ़ गया।

 

पीड़ित परिजनों को सरकार देगी 2 लाख रुपए

बता दें कि 13 मजदूरों में से 10 मजदुरो के मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे में जिनकी मौत हुई है उनकी शिनाख्त भानु प्रताप (26), अनिल कुमार (35), सूरज (24), विकास (24), नानक (18), नितिन (22), मुन्ना (25), टेर्रू (25), सनोहर (24), प्रेम शंकर (40) के रूप में हुई है। जबकि बाकी तीन का उपचार BHU के ट्रामा सेंटर में जारी है। बता दें कि इस घटना के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही मामले की जानकारी मिली, उन्होंने प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दे दिए थें। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर गहरी संवेदना जताई है। इसके साथ ही सरकार कि तरफ से पीड़ित परिजनों को दो लाख रुपए देने की घोषणा की गयी है।

Mirzapur हादसे पर SP का बयान

बता दें कि इस हादसे (Mirzapur Road Accident) पर Mirzapur के SP अभिनंदन ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभिनंदन ने कहा कि जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए BHU भिजवा दिया गया है। Mirzapur के SP ने बताया कि यह सभी 13 लोग लेबर का काम करते थें और रात्रि में ढलाई का काम करके वापस अपने गांव लौट रहे थें। मृतक और घायल मजदूर वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद के रहने वाले थे। इसमें जो शव है 10 लोगों के, उसको  कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है। घायलों का इलाज बीएचयू में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।  फिलहाल FIR दर्ज किया गया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बिहार के शराब तस्कर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ढेर। Noida कि STF ने किया एनकाउंटर

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण हादसा। Tractor पर चढ़ी Truck, 10 लोगों की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *