बक्सर में पकड़ा गया 800 ग्राम सोने के साथ तस्कर, पटना से दिल्ली ले जा रहा था सोने के बिस्किट

Gold smuggling of 800gm gold in buxar
1 min read

Gold Smuggling, बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे कि बिहार के बक्सर में, एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वही बता दें कि ये गिरफ्तारी जिले के औधोगिक थाने की पुलिस द्वारा कि गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक औद्योगिक थाना के पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। आपको बता दे की तस्कर के पास से बरामद किए गए या सोने के बिस्कुट का कुल वजन तकरीबन 800 ग्राम बताया जा रहा है।

Gold Smuggling: पटना से दिल्ली ले जा रहा था सोने का बिस्किट

अब बात कर पूरे मामले की तो तस्कर सोने के बिस्किट सड़क मार्ग से पटना से दिल्ली की तरफ जा रहा था। मगर चुरमानपुर और गोलंबर चौक के बीच औद्योगिक थाना की तरफ से वाहन जांच प्रक्रिया चलाई जा रही थी। इसी दौरान जब तस्कर के गाड़ी की तलाश ली गई तो उसके पास से जांच के दौरान सोने के बिस्किट बरामद (Gold smuggling) किए गए। जिसके विषय में औद्योगिक थाने की पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तस्कर के पास से कुछ सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं, जिनका कुल वजन 800 ग्राम किया गया है।

क्या कहते है Buxar SDPO धीरज कुमार

बता दे की इस मामले की पुष्टि Buxar SDPO धीरज कुमार ने भी कर दिया है। वही इस मामले में एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि बक्सर का औद्योगिक थाना क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है वहीं स्कॉर्पियो के साथ चालक समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए स्कॉर्पियो गाड़ी से 800 ग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं।

 

SDPO ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास जप्त किए गए सोने का कोई पुख्ता खरीद बिक्री का रसीद मौजूद नहीं है। लिहाजा जब्त सोने का बिस्कुट अवैध संपत्ति के श्रेणी में आता है। और गिरफ्तार लोगों द्वारा इसका परिचालन एक तौर पर अवैध तस्करी है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों से औद्योगिक थन में पूछताछ की जा रही है वही जबकि स्कॉर्पियो के कागजों की जांच की जा रही है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *