जावा ने पेश की 730cc में नई Neo-Retro बाइक, गोल हेडलाइट और स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा 74bhp का पावरफुल इंजन

जावा ने पेश की 730cc में नई Neo-Retro बाइक, गोल हेडलाइट और स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा 74bhp का पावरफुल इंजन

Jawa 730 Twin: बाइक प्रेमियों के लिए चेक गणराज्य (Czech Republic) की मशहूर जावा ब्रांड ने एक नई Neo-Retro बाइक पेश की है। खास बात है की यह बाइक पुराने जावा मॉडलों की याद दिलाती है, लेकिन इसके फीचर्स और पावर इसे बिल्कुल अलग बनाते हैं। 730cc का दमदार इंजन, स्पोर्टी लुक और आधुनिक TFT कंसोल इसे एक परफेक्ट राइड बनाते हैं। अब अगर आप भी इस बाइक को लेने का मन बना रहे है तो आइए डिटेल्स जान लेते हैं।

Jawa 730 Twin के स्पेसिफिकेशन

CategorySpecification
Model NameJawa 730 Twin (JD 750)
TypeNeo-Retro Middleweight Roadster
Engine Type730cc liquid-cooled parallel-twin cylinder (in collaboration with Suter Industries)
Max Power75 hp (55 kW) @ 8,200 rpm
Max Torque68 Nm @ 7,100 rpm
Top Speed~185 km/h (115-127 mph)
Transmission6-speed manual gearbox
FrameSteel tube bridge frame with dual top races
Front SuspensionFully adjustable KYB upside-down (USD) forks
Rear SuspensionMatching central KYB shock absorber
Front BrakesTwin 298 mm discs with Brembo calipers, Bosch ABS
Rear BrakesSingle disc with ABS
Wheels17-inch alloy wheels
TyresFront: 120/70, Rear: 180/55
Kerb Weight213 kg (approx.)
Seat Height800 mm
Fuel Tank18 litres (Touring variant up to 24L)

ये भी पढ़ें: नए कलर, एडवांस फीचर और दमदार इंजन के साथ Royal Enfield ने लॉन्च किया Meteor 350, जानें 2025 मॉडल की पूरी डिटेल

डिज़ाइन

बाइक का डिज़ाइन काफी आकर्षक और स्पोर्टी है। इसमें गोल हेडलाइट दी गई है, जो पुराने जावा मॉडल्स जैसी ही लगती है। टैंक आकार में छोटा है और इसके एक्सपोज्ड फ्रेम से बाइक को रग्ड लुक मिलता है। कुल मिलाकर, इसका सिल्हूट काफी स्ट्राइकिंग और विजुअली अपीलिंग है।

परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात करें तो जावा 730 ट्विन में 730cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 74bhp की पावर जनरेट करता है। बता दें की ब्रांड यूरोप में A2-compliant वर्ज़न भी लॉन्च करने वाला है, जिसमें पावर 47bhp तक सीमित होगी ताकि नए राइडर्स आसानी से इसे चला सकें।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

जावा 730 ट्विन में राइडिंग अनुभव को स्मूद और कंट्रोल्ड बनाने के लिए फ्रंट में KYB का फुली एडजस्टेबल इनवर्टेड फोर्क और रियर में मोनोशॉक यूनिट के साथ एल्युमीनियम स्विंगआर्म दिया गया है, जो सड़क की असमानताओं को सहजता से सहता है। बाइक का हाइब्रिड ट्यूबलर स्टील चेसिस इसे मजबूती और स्थिरता देता है, जबकि 213 किलोग्राम का कर्ब वेट इसे पूरी तरह बैलेंस्ड बनाता है।

ये भी पढ़ें: Kawasaki ने नई Z650 S से उठाया परदा, मिलेगा नया शार्प और मस्कुलर डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट पर ट्विन डिस्क Brembo कैलिपर्स और डुअल-चैनल Bosch ABS लगे हैं। 17-इंच के अलॉय व्हील्स हर राइड को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं, जिससे यह बाइक लंबी यात्राओं और शहर की ट्रैफिक दोनों के लिए परफेक्ट साबित होती है।

Jawa 730 Twin के स्मार्ट फीचर्स

Jawa 730 Twin में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ कॉल और मैसेज अलर्ट भी दिखाता है। बाइक में ऑल-LED लाइटिंग है, जिसमें हेडलाइट, टेल-लाइट और इंडिकेटर्स शामिल हैं और कीलेस इग्निशन के साथ इसे स्टार्ट करना भी बेहद आसान है। ये सभी फीचर्स इसे आधुनिक तकनीक और रेट्रो स्टाइल का परफेक्ट मेल बनाते हैं।

भारत में Jawa 730 Twin की उपलब्धता

जावा 730 Twin एक ऐसी बाइक है जो क्लासिक रेट्रो लुक और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम पेश करती है। हालाकी, भारत में इसे खरीदने का मौका फिलहाल बहुत कम है, लेकिन बाइक का डिजाइन, गोल हेडलाइट और मजबूत फ्रेम देखकर बाइक प्रेमियों का दिल जरूर खुश होगा।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! GST घटते ही Jawa की मोटरसाइकिलो पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमतें और फेस्टिव ऑफर्स

730cc पैरेलल ट्विन इंजन इसे पावरफुल और स्मूद राइडिंग अनुभव देता है, जबकि इसकी स्पोर्टी सस्पेंशन और कनेक्टिविटी फीचर्स इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षक बनाते हैं। मुख्य रूप से ये बाइक उन लोगों के लिए खास है, जो रेट्रो स्टाइल के साथ आधुनिक प्रदर्शन चाहते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp