बक्सर: जमीन विवाद और हत्याकांड का मुख्य आरोपी जयप्रकाश गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

50 Thousand Reward Criminal Buxar Dhuran Yadav Arrested
1 min read

बक्सर: करीब ढाई साल से पुलिस को चकमा दे रहा 50 हजार का इनामी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। बक्सर के चर्चित जमीनी विवाद और हत्या कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है। बता दें की यह वही मामला है जिसने साल 2023 में पूरे जिले को हिला कर रख दिया था।

2023 के उस दिन क्या हुआ था?

बक्सर जिले के तिलक राय का हाता थाना क्षेत्र स्थित तवकल राय के डेरा में वर्ष 2023 में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। खास बात है की यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

7 जून 2023 को तिलक राय का हाता थाना कांड संख्या 187/23 दर्ज किया गया। आपसी जमीन के विवाद में हुई झड़प में प्रदीप कुमार सिंह और उनके बड़े भाई रामबचन यादव बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हालाकी इलाज के दौरान रामबचन यादव की मौत हो गई, जिसके बाद मामला हत्या की धारा में परिवर्तित कर दिया गया।

50 हजार का इनाम और लगातार बदलता ठिकाना

इस मामले में धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव समेत कई लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस जांच में उसका नाम मुख्य अभियुक्त के रूप में सामने आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

गौरतलब है की उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। करीब ढाई वर्षों तक फरार रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार (Buxar Dhuran Yadav Arrest) कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बक्सर लाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कैसे पुलिस के रडार पर आया धुरान यादव?

इस चर्चित मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने विशेष टीम का गठन किया था। डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

मानवीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। 27 फरवरी को गुप्त सूचना मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कार्रवाई की गई और वहीं से धुरान यादव को दबोच लिया गया। यह कार्रवाई कई दिनों की निगरानी और रणनीतिक योजना का नतीजा बताई जा रही है।

किन धाराओं में दर्ज है मामला?

गिरफ्तार अभियुक्त धुरान यादव उर्फ जयप्रकाश यादव, पिता रामअवतार यादव, निवासी तवकल राय के डेरा, थाना तिलक राय का हाता, जिला बक्सर का रहने वाला है। उसके विरुद्ध तिलक राय का हाता थाना कांड संख्या 187/23 में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 307, 337, 338, 302 (परिवर्तित) एवं 34 के तहत मामला दर्ज है।

बता दें की पहले यह मामला मारपीट और हत्या के प्रयास से जुड़ा था, लेकिन रामबचन यादव की मौत के बाद इसे हत्या में परिवर्तित किया गया। इस केस में पूर्व में दो अभियुक्त रामजी यादव और रामअवतार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हालाकी मुख्य आरोपी धुरान यादव लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर इलाके में लगातार चर्चा होती रही। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि मामले में बड़ी सफलता मिली है और आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल रही ये टीम

इस पूरे ऑपरेशन में एसडीपीओ डुमरांव पोलस्त कुमार के अलावा डीआईयू के पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मंगलेश कुमार मधुकर, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजू कुमार तथा सशस्त्र बल की टीम शामिल रही।

मुख्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है। हालाकी, अब सभी की नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया और अदालत के फैसले पर रहेगी। ढाई साल बाद मिली इस सफलता ने यह जरूर दिखा दिया कि कानून से बचना आसान नहीं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर: जमीन विवाद और हत्याकांड का मुख्य आरोपी जयप्रकाश गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम”

Comments are closed.