1 अप्रैल से पैसे निकालना पड़ सकता है महंगा, कई बैंकों ने बदले अपने नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

ATM New Rules 2026: HDFC, PNB, Jio Payments Bank ATM Withdrawal Limits and Charges Update
1 min read

1 अप्रैल 2026 से ATM से पैसे निकालना पहले जैसा आसान और सस्ता नहीं रहने वाला है। कई बड़े बैंकों ने अपने नियम बदल दिए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। अगर आप भी हर महीने ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव जानना बहुत जरूरी है।

फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी UPI निकासी

निजी क्षेत्र के बैंक HDFC Bank ने अपने ATM नियमों में अहम बदलाव किया है। अब UPI के जरिए ATM से निकासी भी बैंक की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक UPI से निकासी को अलग माना जाता था, लेकिन नए नियम (ATM New Rules 2026) के तहत यह कुल मासिक लिमिट में शामिल होगी।

अगर ग्राहक तय फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं, तो उन्हें प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये के साथ टैक्स देना होगा। फिलहाल HDFC के ग्राहक हर 30 दिन में 5 फ्री ATM ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। वहीं, दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करने पर मेट्रो शहरों में 3 और गैर-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़ें: अब खाते में पैसे नहीं फिर भी कर पाएंगे पेमेंट, जानिए पूरा तरीका

PNB ने बदली ATM से पैसे निकालने की सीमा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने भी अपने ग्राहकों के लिए ATM निकासी सीमा में बदलाव किया है। अब 1 अप्रैल से ग्राहकों को उनके डेबिट कार्ड के आधार पर रोजाना 50,000 से 75,000 रुपये तक ही निकालने की अनुमति होगी।

हालांकि, बैंक ने अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये तक तय की है। यह बदलाव बैंक के रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। पहले कई मामलों में ग्राहक ATM से 1 लाख रुपये तक निकाल सकते थे, लेकिन अब यह लिमिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगी।

Jio Payments Bank ने शुरू किया नया तरीका

डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए जियो पेमेंट बैंक (Jio Payments Bank) ने नई सुविधा शुरू की है। अब ग्राहक UPI QR कोड स्कैन करके भी कैश निकाल सकते हैं। इस सुविधा के तहत ग्राहक किसी अधिकृत बैंकिंग प्रतिनिधि के पास जाकर QR कोड स्कैन करेंगे और अपने UPI ऐप से ट्रांजैक्शन को मंजूरी देंगे।

बता दें कि यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है, जो ATM मशीन के बजाय आसान और तेज तरीके से कैश निकालना चाहते हैं। हालांकि, यह सेवा फिलहाल केवल तय स्थानों और बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट्स पर ही उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: अब अपने रोज़मर्रा के खर्चों से करें कमाई, RuPay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर होगा मोटा फायदा, जानें तरीका

क्यों किए जा रहे हैं ये बदलाव?

इन सभी बदलावों के पीछे एक साफ रणनीति है। बैंक अब लोगों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट की ओर ले जाना चाहते हैं। दरसल कैश ट्रांजैक्शन को सीमित करने से फ्रॉड और जोखिम कम होते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, इसका असर उन लोगों पर पड़ेगा जो अभी भी ATM पर ज्यादा निर्भर हैं।

इसलिए अब जरूरी है कि आप अपने बैंक के नियमों को समझें और सोच-समझकर ट्रांजैक्शन करें, वरना छोटे-छोटे चार्ज मिलकर महीने का खर्च बढ़ा सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “1 अप्रैल से पैसे निकालना पड़ सकता है महंगा, कई बैंकों ने बदले अपने नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Comments are closed.